ePaper

Bihar Weather Forecast : बिहार में समय से पहले दस्तक दे सकता है मॉनसून, ऊमस वाली गरमी से लोग हैं परेशान

Updated at : 08 Jun 2021 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Forecast : बिहार में समय से पहले दस्तक दे सकता है मॉनसून, ऊमस वाली गरमी से लोग हैं परेशान

निर्धारित समय से एक दिन पहले 11 जून के आसपास बिहार में मॉनसून दस्तक दे सकता है. मॉनसून आने की पूर्व निर्धारित तिथि 12 जून है. आइएमडी पटना ने सोमवार को अपने बुलेटिन में साफ किया है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में निम्न दवाब का केंद्र बन रहा है.

विज्ञापन

पटना. निर्धारित समय से एक दिन पहले 11 जून के आसपास बिहार में मॉनसून दस्तक दे सकता है. मॉनसून आने की पूर्व निर्धारित तिथि 12 जून है. आइएमडी पटना ने सोमवार को अपने बुलेटिन में साफ किया है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में निम्न दवाब का केंद्र बन रहा है. इसकी वजह से न केवल पश्चिमी बंगाल और ओड़िशा, बल्कि बिहार और झारखंड में मॉनसून सक्रिय हो सकता है.

इधर पूर्व उत्तर प्रदेश से दक्षिणी बिहार होते हुए पश्चिमी बंगाल पार कर उत्तरी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफलाइन गुजर रही है. इसकी वजह से समूचे प्रदेश में मौसमी बदलाव की संभावना है.

आइएमडी के मुताबिक 24 घंटे बाद करीब पूरे बिहार में जबरदस्त आंधी-पानी आने की आशंका है. इस दौरान हल्की बारिश भी संभावना है. ऐसी स्थिति अगले तीन-चार दिन तक बनी रहने का अनुमान है. ऐसे में औसत तापमान में दो से तीन या इससे भी अधिक गिरावट दर्ज हो सकती है.

इधर सोमवार को पूरे प्रदेश में ऊमस भरी गर्मी रही है. हालांकि, तापमान अभी 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हआ है. चूंकि वातावरण में नमी की मात्रा अब भी बढ़ी हुई है, इसलिए गर्मी का अनुभव हवा के तापमान में दो से चार डिग्री अधिक महसूस हो रहा है.ऊमस भरी गर्माहट आधी रात के बाद भी महसूस की जा रही है.

तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा

सोमवार को भी तापमान बढ़ने पर लोग उमस वाली गरमी से परेशान रहे. गरमी का असर रात में भी रहा. पंखा चलने के बावजूद लोग पसीने से तरबतर होते रहे. पिछले पांच दिनों से गरमी की यही स्थिति है. अभी तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा हुआ है. अगले दो दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है.

लोग दोपहर में खरीदारी करने से बच रहे हैं. मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार दो से तीन दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन