Bihar Weather Forecast : बर्फीली हवाओं ने बिहार को कंपाया, 48 घंटे में 10 डिग्री तक गिरा तापमान

Updated at : 14 Jan 2021 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Forecast : बर्फीली हवाओं ने बिहार को कंपाया, 48 घंटे में 10 डिग्री तक गिरा तापमान

11 जनवरी को पटना का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री चल रहा था, जो अब गिर कर 7.6 डिग्री पर आ टिका है. इसी अवधि के दौरान गया का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री गिर कर 5.5 डिग्री पर रुका है.

विज्ञापन

पटना. पिछले 48 घंटे में बिहार में न्यूनतम तापमान सात से 10 डिग्री सेल्सियस गिरा है, वहीं अधिकतम तापमान भी पूरे प्रदेश में सामान्य से नीचे आ चुका है.

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और राजस्थान की तरफ से आ रही बिल्कुल सूखी हवा ने 48 घंटे में ठिठुरन और गलन दोनों का अनुभव कराया है.

18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी-पश्चिमी हवा अभी आगे भी दक्षिण-मध्य बिहार को ठंडा रखेगी. वहीं, दक्षिणी बिहार में नमी युक्त पुरवैया हवा रात के तापमान को स्थिरता दे सकती है.

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गया पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा है. हालांकि पटना में रात के तापमान में पिछले 48 घंटे में आठ डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है.

11 जनवरी को पटना का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री चल रहा था, जो अब गिर कर 7.6 डिग्री पर आ टिका है. इसी अवधि के दौरान गया का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री गिर कर 5.5 डिग्री पर रुका है.

इसी तरह पूर्णिया और भागलपुर का न्यूनतम तापमान पिछले 48 घंटे में क्रमश: आठ और सात डिग्री सेल्सियस गिरा है.

वहीं पटना, गया,भागलपुर और पूर्णिया में अधिकतम तापमान सामान्य से क्रमश: दो डिग्री, दो, तीन और करीब साढ़े चार डिग्री दर्ज किया गया है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन