Bihar Weather Forecast : बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 20 जुलाई से होगी अच्छी बारिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jul 2022 2:49 PM
बिहार मौसम विभाग की मानें तो 20 जुलाई से बारिश होने की संभावना बताई जा रही है. आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान में कहा गया है कि 20 जुलाई से मौसम के मिजाज में बदलाव हो सकता हैं.
बिहार मौसम विभाग की मानें तो 20 जुलाई से बारिश होने की संभावना बताई जा रही है. आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान में कहा गया है कि 20 जुलाई से मौसम के मिजाज में बदलाव हो सकता हैं.और राज्य के विभिन्न भागों में हल्की बारिश भी हो सकती है.और कहीं कहीं तेज बारिश भी होने की संभावना भी जताई गई है.आईएमडी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कुछ इलाकों में मुसलाधार बारिश का पूर्वानुमान किया गया है.मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को राजधानी पटना समेत प्रदेश के मौसम में बादल छाए रहेंगे. कुछ जगहों पर आंशिक वर्षा और एक या दो जगहों पर वज्रपात और मेघ गर्जन की संभावना है.
बिहार में मॉनसुन आ जाने के बावजूद बिहार में पिछले दो सप्ताह से वर्षा नहीं होने से तापमान काफी बढ़ गया है और गर्मी से किसान के साथ साथ आम लोग भी परेशान हो गए हैं.कड़ाके की धूप के साथ ही साथ तेज रफ्तार से हवा के चलने से मौसम शुष्क हो गया है.बिहार में बारिश ना होने की वजह से ज्यादातर इलाकों में धान की खेती नहीं हो पाई है. जहां किसानों ने धान की रोपाई की है वहां बारिश नहीं होने की वजह से फसल का नुकसान हो रहा है और फसल सुख रहें हैं. अब हर किसी को अच्छी बारिश होने का इंतजार है.मौसम विभाग के अनुसार राज्य भर में बारिश की किल्लत बढ़ी है. अभी तक सामान्य से 44 प्रतिशत कम बारिश हुई है.
आईएमडी ने 21 जुलाई तक के लिए लेटेस्ट पूर्वानुमान जारी किया है.जारी किए गए लेटेस्ट पूर्वानुमान के अनुसार 18 और 19 जुलाई को सामान्य से भी कम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई है. बतादें की 20 और 21 जुलाई तक राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना है. इससे प्राकृतिक वर्षा पर आधारित खेती और फसलों को काफी लाभ होगा.और किसान खरीफ की खेती कर सकते हैं.
कम बारिश की वजह से किसान और आम लोगों को तमाम तरह की परेशानियों से रू ब रू होना पड़ रहा है.राज्य में गुरुवार तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. दक्षिण बिहार में उत्तर बिहार की अपेक्षा वर्षा कम होगी.कम बारिश को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अधिकारियों के साथ मीटिंग कर उन्हें आने वाली परेशानियों को लेकर निर्देश दे चुके हैं. सीएम ने निर्देश दिया है कि किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित किया जाए.किसान खरीफ की खेती कर सकते हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










