Bihar Weather Forecast : बिहार में अभी 48 घंटे छाये रहेंगे बादल, बूंदाबांदी संभव

Updated at : 04 Jan 2021 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Forecast : बिहार में अभी 48 घंटे छाये रहेंगे बादल, बूंदाबांदी संभव

इन दोनों वजहों से सामान्य तौर पर पूरे बिहार में दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी. हालांकि रात के तापमान में कुछ इजाफा होने के संकेत हैं.

विज्ञापन

पटना . सोमवार-मंगलवार को पूरे बिहार के आसमान में बादल छाये रहने के आसार हैं. हालांकि उत्तर बिहार में हल्की बूंदा-बांदी होने के आसार हैं.

इन दोनों वजहों से सामान्य तौर पर पूरे बिहार में दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी. हालांकि रात के तापमान में कुछ इजाफा होने के संकेत हैं.

सबसे विशेष मौसमी बदलाव 48 घंटे बाद ही देखने को मिलेगा,जब बिहार का न्यूनतम तापमान अचानक गिरेगा.

दरअसल हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी और उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में चल रही शीत लहर बिहार में एक बार फिर दस्तक दे सकती है.

फिलहाल दिन के तापमान में पूरे प्रदेश में उच्चतम तापमान में एक डिग्री के आसपास गिरावट दर्ज की गयी है.

हालांकि बादल छाये रहने से रात के तापमान में एक से दो डिग्री का इजाफा हुआ है. आइएमडी पटना के मुताबिक बिहार के कई इलाकों में सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है.

उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में शीतकालीन बारिश अभी तक नहीं हुई है. हालांकि पुरवैया हवा के चलने से चक्रवाती दबाव से वायु में आद्रता की पूर्ति हो रही है.

पटना में रविवार की सुबह कोहरा रहा. इसके बाद मौसम साफ हुआ, लेकिन आसमान में बादल छाये रहनेवाली स्थिति रही. इससे सुबह में ठंड रहा. दोपहर में धूप निकला.

इससे लोगों को राहत मिली. लेकिन शाम से ही कनकनी शुरू हो गयी. सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है.

देर से उड़े 7 विमान

पटना एयरपोर्ट के आसपास रविवार की सुबह में विजिबिलिटी एक हजार मीटर से नीचे रहने के कारण पहली शेडयूल फ्लाइट स्पाइसजेट की दिल्ली से पटना आनेवाली फ्लाइट SG8741 निर्धारित समय से 3.21 घंटे की देरी से दोपहर 11.41 बजे लैंड हुई.

इसके साथ अन्य 6 फ्लाइटें भी एयरपोर्ट पर देर से आयी और गयी. इनमें अधिकतर विमानों की देरी एक घंटा से कम की थी. जो फ्लाइट जितनी देर से आयी, उतनी ही देर से उड़ी भी.

जो विमान अधिक देर से आये और गये उनके यात्रियों को परेशानी हुई और दो-तीन घंटे देरी से आने जाने वाले विमानों के यात्रियों ने हंगामा भी किया.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन