Bihar Weather Forecast : बिहार में बरसात और कोहरे के आसार, पटना के इन 33 जगहों पर जलाये जा रहे अलाव

बुधवार को दक्षिण बिहार में कुछ एक जगहों पर हल्की बरसात और उत्तरी बिहार में घने कोहरे के आसार हैं. मध्यप्रदेश में बन रही चक्रवाती दशाओं के चलते यह मौसमी बदलाव सामने आ रहे हैं.
पटना. बुधवार को दक्षिण बिहार में कुछ एक जगहों पर हल्की बरसात और उत्तरी बिहार में घने कोहरे के आसार हैं. मध्यप्रदेश में बन रही चक्रवाती दशाओं के चलते यह मौसमी बदलाव सामने आ रहे हैं.
आइएमडी पटना के मुताबिक अगले 48 घंटे बिहार के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं है. मंगलवार को पूरे प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गयी है.
आइएमडी पटना की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 17 तारीख की रात से तापमान में अप्रत्याशित गिरावट आ सकती है. वर्तमान की तुलना में तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज करने का पूर्वानुमान जारी किया गया है.
अभी फिलहाल मध्य बिहार को छोड़कर करीब-करीब पूरे बिहार में हल्के बादल छाये हुए हैं. हालांकि पटना में शाम को कुछ बादल छा गये. इसका प्रभाव शहरी तापमान पर भी पड़ा है.
आइएमडी के मुताबिक पटना, गया, भागलपुर में दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे और पूर्णिया में दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे दर्ज किया गया है.
हालांकि पूरे प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से अधिक ही बना हुआ है. पटना में रात का तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया.
इस बीच, पटना में 33 जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गयी है. डीएम कुमार रवि ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी व सभी अंचलाधिकारी को ठंड के प्रकोप को देखते हुए ठंड से सुरक्षा के लिए पर्याप्त जगहों पर अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.
महावीर मंदिर, पटना जंक्शन स्टेशन, कारगिल चौक, आइजीआइएमएस , हनुमान मंदिर गर्दनीबाग, पीएमसीएच बच्चा वार्ड, रामगुलाम चौक , बिस्कोमान के पास ,लंगर टोली चौराहा आदि.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




