Bihar Weather: बिहार में इस दिन तक नहीं मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत, इन 20 जिलों शीतलहर का अलर्ट

bihar weather
Bihar Weather: बिहार में तेज पछुआ हवा चल रही है, जिससे कनकनी बढ़ गई है. इससे बिहार में पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने आज 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.
Bihar Weather: सोमवार को करीब पूरा बिहार घने कोहरे की चपेट में रहा. इस दौरान पटना, भागलपुर व मुजफ्फरपुर में दृश्यता शुन्य तक पहुंच गयी. राज्य की औसत दृश्यता 100-150 के बीच रही. हालांकि, सुबह गलन भरी ठंड के बाद दोपहर में कुछ समय के लिए चमकदार धूप भी निकली. जिससे काफी राहत मिली. इधर आइएमडी पटना ने आठ जनवरी तक राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में घने कोहरे की स्थिति का पूर्वानुमान जारी किया है.
कटिहार, पूर्णिया समेत 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
आज कटिहार, पूर्णिया समेत 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. मंगलवार की शाम से न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. तीन दिन तक ऐसी स्थिति बनी रहने के आसार हैं. कुछ सिटी जगहों पर कोल्ड डे भी हो सकता है. कोहरे को लेकर आइएमडी ने राज्य में यलो अलर्ट जारी किया है.
Also Read: कंबल ओढ़ सो रहे थे प्रशांत किशोर, कोहरे के बीच अचानक पहुंची पुलिस और ऐसे टांग कर ले गई
पछुआ हवा से बढ़ रही है कनकनी
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर बिहार में भी दिखने लगा है. इसके साथ ही पछुआ हवा चल रही है, जिससे कनकनी बढ़ गई है. इससे बिहार में पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव फिर से बढ़ा है. इसके कारण 10 जनवरी से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है. इस दौरान पूरे बिहार में शीतलहर चलेगी. वहीं, कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि ‘यह ठंड गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




