7 अगस्त तक बिहार के इन जिलों में IMD का येलो अलर्ट, झमाझम बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी

बिहार मौसम खबर
Bihar Weather Update: बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम लगातार बदलता रहेगा. 2 से 7 अगस्त के बीच कई जिलों में बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने कई दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
Bihar Weather Update: बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश, गरज के साथ बादल, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. शुरुआत में लगभग पूरे बिहार में येलो अलर्ट रहेगा. बाद में कुछ जिलों में मौसम सामान्य होने लगेगा.
2 और 3 अगस्त को पूरे बिहार में येलो अलर्ट
2 अगस्त को बिहार के सभी 38 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन पूरे राज्य में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
3 अगस्त को भी बिहार के सभी जिलों में मौसम लगभग 2 अगस्त जैसा ही रहेगा. पूरे राज्य में बारिश, गरज, बिजली चमकने और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट जारी रहेगा.
4 और 5 अगस्त को इन जिलों अलर्ट
4 अगस्त को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद जिलों में किसी तरह की चेतावनी नहीं रहेगी. हालांकि बिहार के बाकी 33 जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा और बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना बनी रहेगी.
5 अगस्त को एक बार फिर पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. इस दिन भी बारिश, गरज, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
6 अगस्त को पूर्वी बिहार के कई जिलों में मौसम रहेगा साफ
6 अगस्त को सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों में कोई चेतावनी नहीं रहेगी. इन जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. राज्य के बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
7 अगस्त को और ज्यादा जिलों को मिलेगी राहत
7 अगस्त को बिहार के बड़े हिस्से में मौसम सामान्य हो जाएगा. सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों में कोई चेतावनी नहीं रहेगी.
इस दिन पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, नालंदा, अरवल, जहानाबाद, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा. यहां बारिश, बिजली और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है.
इसे भी पढ़ें: Bihar New Rail Line: बिहार में 976 करोड़ से बिछेंगी 4 नई रेल लाइनें, पटना समेत इन रूटों पर रोज चलेंगी 22 नई ट्रेनें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










