Bihar Weather Alert : धुंध में लिपटा रहा पटना, कम विजिविलिटी के कारण रात में चलना भी मुश्किल

न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ी है.
पटना : उत्तर पश्चिमी हवा के चलने से तापमान में गिरावट आयी है. न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ी है.
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की रात में धुंध व कोहरे के कारण रात में काफी नजदीक तक भी साफ नहीं दिखा. रात नौ बजे के बाद 400 मीटर तक दृश्यता रही.
देर रात में विजिविलिटी में और कमी रही. सुबह तक वही स्थिति रही. रात आठ बजे से पहले 1600 मीटर तक दृश्यता थी.इसके बाद दृश्यता 800 मीटर तक रही.
धुंध व कोहरे के कारण वाहन चालक भी संभल कर चले. मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा.दोपहर के बाद से ही कंपकंपी बढ़नी शुरू हो गयी. शाम के समय ही सड़कों पर धुंध का असर दिख रहा था.
मंगलवार की रात चारों ओर घना कुहरा छाने और विजिबिलिटी के तेजी से गिरने की बड़ी वजह हवा में धुएं और सूक्ष्म धूल कणों की मात्रा बढ़ना रहा.
शाम 6.05 बजे मुख्य शहर में तारामंडल के आसपास पीएम 2.5 की मात्रा 423 तक बढ़ गयी जबकि अन्य मॉनिटरिंग स्टेशनों पर भी यह 300 के पार ही रहा. राजवंशीनगर के आसपास पीएम 10 की मात्रा भी 278 तक बढ़ी रही और अन्य मॉनिटरिंग स्टेशनों पर भी 200 के पार रहा.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










