ePaper

बिहार उपचुनाव: मोकामा में दो बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, अनंत सिंह व ललन सिंह की पत्नी का नामांकन आज

Updated at : 14 Oct 2022 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
rjd attacks on bjp

राजद और भाजपा का चुनाव चिन्ह (File)

Bihar By Election 2022: बिहार उपचुनाव में आज मोकामा विधानसभा पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी. भाजपा और राजद प्रत्याशी आज नामांकन करेंगी. इस सीट पर इसबार फिर से दो बाहुबली ताकत दिखा रहे हैं. इस बार दोनों की पत्नियां चुनावी मैदान में उतरी हैं.

विज्ञापन

Bihar By Election 2022: बिहार उपचुनाव 2022 की तैयारी अब प्रत्याशियों ने तेज कर दी है. भाजपा और राजद प्रत्याशी आज शुक्रवार को अपना नॉमिनेशन करेंगी. वहीं नॉमिनेशन के दौरान दो बाहुबलियों के खेमे से शक्ति प्रदर्शन के भी कयास लगाये जा रहे हैं. बाहुबली अनंत सिंह और ललन सिंह का खेमा अपने उम्मीदवार के लिए ताकत और समर्थन का प्रदर्शन करेंगे.

राजद  व भाजपा उम्मीदवार का नामांकन आज

राजद उम्मीदवार नीलम देवी और भाजपा उम्मीदवार सोनम देवी आज अपना पर्चा दाखिल करेंगी. नीलम देवी जेल में बंद बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी हैं जबकि सोनम देवी बाहुबलि ललन सिंह की पत्नी हैं. मोकामा में दो बाहुबलियों के बीच ही सीधा मुकाबला है. दोनों खेमा जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने की कोशिश करेगा. इसे देखते हुए प्रशासन भी यहां पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.

बीजेपी के लिए कड़ा चैलेंज

मोकामा की सीट राजद के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की विधानसभा से सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई है. मोकामा अनंत सिंह का गढ़ रहा है और लोगों के बीच वो छोटे सरकार के नाम से जाने जाते हैं. वहीं इस सीट पर भाजपा ने अंतिम बार 1995 में उम्मीदवार उतारा था. इसके बाद इस सीट को बीजेपी ने गठबंधन शर्त के तहत साथी दलों को ही दिया. लेकिन बिहार में सियासी उलटफेर के बाद अब इस सीट पर बीजेपी ने प्रत्याशी मैदान में उतारा है.

Also Read: बिहार उपचुनाव: लालू यादव के गृह जिला गोपालगंज में ओवैसी की एंट्री, AIMIM से किसकी बढ़ेगी टेंशन, जानें…
भाजपा प्रत्याशी की भी सियासी नींव मजबूत

मोकामा में भाजपा की उम्मीदवार सोनम देवी पहले भी चुनाव लड़ चुकी हैं. 2010 में सोनम सिंह चुनावी मैदान में उतरी थीं. लेकिन उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था. वहीं उनके पति ललन सिंह ने 2005 में अनंत सिंह को चुनौती दी और उनकी हार इस चुनाव में जरुर हुई पर कम अंतर से ही उनकी हार हुई थी. ललन सिंह दो बार लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार भी रहे. वहीं एक बार उन्होंने जन अधिकार पार्टी से टिकट लेकर भी चुनाव लड़ा. हालाकि यहां हमेसा अनंत सिंह का ही पलड़ा भारी रहा है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन