बिहार से गुजरने वाली 9 ट्रेनें 1 से 3 सितंबर तक बदली हुई रूट से चलेंगी, अब इन स्टेशनों से होकर गुजरेंगी
1 से 3 सितंबर तक बदल जाएगा इन 9 ट्रेनों का रूट
Bihar Train Route Change: गोरखपुर में रेल लाइन के डबलिंग के काम का असर ट्रेनों के रूट पर पड़ेगा. 1 से 3 सितंबर तक 9 ट्रेनों के रास्ते बदले गए हैं. कई ट्रेनें बाराबंकी होकर चलेंगी. कुछ ट्रेनों का कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा. जानिए किन ट्रेनों का रूट बदला है और कहां नहीं रुकेंगी.
Bihar Train Route Change: गोरखपुर में रेल लाइन के डबलिंग का काम होने के कारण सितंबर की शुरुआत में कई ट्रेनों के रास्ते बदल दिए गए हैं. 1 से 3 सितंबर के बीच कुल 9 ट्रेनें बदले हुए रास्ते से चलेंगी. इनमें कई ट्रेनें बाराबंकी होकर गुजरेंगी. वहीं कुछ ट्रेनों के रास्ते में बदलाव के कारण कुछ स्टेशनों पर ठहराव भी नहीं होगा.
आपके शहर में
ललितग्राम, कटिहार और खातीपुरा से चलने वाली ट्रेनें भी बदले रास्ते से जाएंगी
ललितग्राम से 3 सितंबर को चलने वाली 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस अब बाराबंकी के रास्ते चलेगी. इसके अलावा कटिहार से 1 और 2 सितंबर को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस भी बदले हुए रास्ते से बाराबंकी होकर जाएगी. खातीपुरा से 1 और 2 सितंबर को चलने वाली 19725 खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस का रास्ता भी बदला गया है. यह ट्रेन भी बाराबंकी होकर चलेगी.
अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस के कई स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव
अमृतसर से 1 और 2 सितंबर को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट के रास्ते चलेगी. रास्ता बदलने की वजह से इस ट्रेन का सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर और कप्तानगंज में ठहराव नहीं होगा.
अमृतसर से 1 सितंबर को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस भी बदले हुए रास्ते से बाराबंकी होकर जाएगी. वहीं जयनगर से 2 और 3 सितंबर को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस का रास्ता भी बदला गया है.
इसके अलावा हावड़ा से 2 सितंबर को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस और काठगोदाम से 1 सितंबर को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस भी बाराबंकी के रास्ते चलेंगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस का भी बदला रास्ता
पूर्णिया कोर्ट से 2 और 3 सितंबर को चलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस भी बदले हुए रास्ते से चलेगी. यह ट्रेन छपरा-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते संचालित होगी. रास्ते में बदलाव के कारण 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस का गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल और सीतापुर में ठहराव नहीं होगा.
गोरखपुर में डबलिंग के काम की वजह से बदला रास्ता
रेलवे की ओर से गोरखपुर में रेल लाइन के डबलिंग का काम किया जा रहा है. इसी काम को पूरा करने के दौरान 1 से 3 सितंबर तक इन 9 ट्रेनों के रास्ते बदले गए हैं. यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का बदला हुआ रास्ता और ठहराव जरूर देख लें.
इसे भी पढ़ें: कोइलवर से गंगा किनारे आगे बढ़ेगा मरीन ड्राइव, 70 हजार करोड़ से बनेगा 126 किमी लंबा मार्ग, सीएम ने क्या बताया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए