Bihar: भागलपुर में विक्रमशिला-कटरिया व पीरपैंती-जसीडीह नयी रेल लाइन के लिए मिली राशि, शुरू होगा काम

Updated at : 04 Feb 2023 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: भागलपुर में विक्रमशिला-कटरिया व पीरपैंती-जसीडीह नयी रेल लाइन के लिए मिली राशि, शुरू होगा काम

Bihar: भागलपुर में विक्रमशिला-कटरिया व पीरपैंती-जसीडीह नयी रेल लाइन को लेकर बड़ा अपडेट है. बजट 2023 में इन दो परियोजनाओं को लेकर राशि जारी की गयी है. विक्रमशिला-कटरिया रेल लाइन से गंगा के दोनों छोर जुड़ेंगे.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के भागलपुर में दो नयी रेल लाइन परियोजना पर सबकी नजर है. लोग इन दो परियोजनाओं को लेकर लगातार ये जानकारी लेने को उत्सुक रहते हैं कि आखिर इन दो रेल परियोजनाओं का काम कब धरातल पर दिखेगा. कब इनके क्रियान्वयन में तेजी आयेगी. तो बता दें कि दोनों परियोजनाओं के लिए राशि रेलवे की तरफ से मिली है. जिससे अब इस ओर काम शुरू हो सकेगा.

पीरपैंती-जसीडीह नयी रेल लाइन के लिए राशि

पीरपैंती-जसीडीह नयी रेल लाइन के लिए इस बार बजट में राशि दी गयी है. इस नयी रेल लाइन के लिए बजट में 151 करोड़ 50 लाख रुपये मिले हैं. इससे अब परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी आएगी. लोगों को इससे अब उम्मीद जगी है कि जल्द से जल्द अब ये प्रोजेक्ट पूरा हो सकेगा. बता दें कि पिछली बार बजट में इस रेल लाइन के लिए 46 करोड़ रुपए मिले थे. इस रेल लाइन में कई विवाद सामने आए जिसके बाद अब सबकुछ सुलझा लिया गया है.

विक्रमशिला-कटरिया नयी रेल लाइन के लिए राशि

विक्रमशिला-कटरिया नयी रेल लाइन के लिए 20 करोड़ रुपए मिले हैं. इस बार बजट 2023 में विक्रमशिला-कटरिया रेल लाइन को लेकर बड़ी सौगात दी गयी. इससे अब लोगों को उम्मीद जगी है कि लंबे समय से स्वीकृत इस रेल लाइन का जो कार्य ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ था वो अब गति पकड़ेगा.

Also Read: बिहार को बजट से सौगात: भागलपुर-बड़हरवा के बीच बनेगी तीसरी रेल लाइन, जानिए आपको क्या होगा फायदा..
स्लो ट्रैक पर गयी परियोजना जीवित हो गयी

इन परियोजनाओं को राशि मिलने के बाद अब स्लो ट्रैक पर गयी ये परियोजना जीवित हो गयी है और इसके बनने की उम्मीद जगी है. बता दें कि पीरपैंती-जसीडीह नयी रेल लाइन में कोल ब्लॉक को लेकर पेंच लग गया था. जिसके बाद इसे सुलझाया गया और हरि झंडी मिली थी. वहीं बटेश्वर- कटरिया रेललाइन के बनने से गंगा के दोनों छोरों के रेलयात्रियों को सहूलियत होगी. अभी सड़क मार्ग से ही लोग आते-जाते हैं.

भागलपुर-बड़हरवा के बीच नयी रेल लाइन

बता दें कि भागलपुर-बड़हरवा के बीच नयी रेल लाइन को भी मंजूरी मिली है. 137 किमी की ये तीसरी रेल लाइन होगी. इसके सर्वे कराने की मंजूरी दी गयी है.सर्वे के बाद प्राक्कलन तैयार कर रेलवे बोर्ड को स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन