Bihar Train News: बिहार की ये 12 ट्रेनें कैंसिल, 6 ट्रेनों का रूट बदला, देखें लिस्ट...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 Dec 2024 8:11 AM

विज्ञापन

Bihar train news

Bihar Train News: बिहार में 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. जबकि 6 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. जानिए किन ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Train News: बनारस-प्रयागराज जंक्शन दोहरीकरण परियोजना के तहत झूंसी-प्रयागराज रामबाग मार्ग के बीच पैच डबलिंग कार्य को देखते हुए नाॅन इंटरलॉक कार्य किया जा रहा है. इसलिए दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. जबकि छह अन्य ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 12791 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस : 08 से 10 दिसंबर
  • 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस : 09 से 11 दिसंबर
  • 20933 उधना-दानापुर एक्सप्रेस : 10 दिसंबर
  • 20934 दानापुर-उधना एक्सप्रेस : 11 दिसंबर
  • 14006 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी एक्स : 09 से 11 दिसंबर
  • 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस एक्स: 11 से 13 दिसंबर
  • 12561 जयनगर-नयी दिल्ली एक्सप्रेस : 08 से 10 दिसंबर
  • 12562 नयी दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस : 09 और 11 दिसंबर
  • 03310 जम्मूतवी-धनबाद एक्सप्रेस : 08 और 11 दिसंबर
  • 03309 धनबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस : 10 दिसंबर

ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

  • 19421 अहमदाबाद-पटना जं. एक्सप्रेस : 08 दिसंबर : मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-डीडीयू के रास्ते
  • 22669 एर्नाकुलम-पटना जं. एक्सप्रेस : 07 दिसंबर : मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-डीडीययू के रास्ते
  • 19422 पटना जं.-अहमदाबाद एक्सप्रेस : 10 दिसंबर : डीडीयू-प्रयागराज-मानिकपुर के रास्ते
  • 22670 पटना जं.-एर्नाकुलम एक्स : 10 दिसंबर : डीडीयू-प्रयागराज-मानिकपुर के रास्ते
  • 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-जयनगर एक्सप्रेस : 08, 09 व 10 दिसंबर : मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-वाराणसी-जौनपुर के रास्ते
  • 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्स : 09 दिसंबर : जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते

Also Read: पिता ने पढ़ाई के लिए बेची थी जमीन, पहले ही प्रयास में BPSC पास कर बेटी बनी अधिकारी

शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन

  • 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस : 07 से 11 दिसंबर : बनारस तक ही जायेगी.
  • 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस : 08 से 12 दिसंबर : बनारस से ही खुलेगी.
विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन