Success Story: पिता ने पढ़ाई के लिए बेची थी जमीन, पहले ही प्रयास में BPSC पास कर बेटी बनी अधिकारी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Dec 2024 12:22 PM

विज्ञापन

अपने माता-पिता के साथ ब्यूटी कुमारी

Success Story: बिहार के पूर्णिया जिला की ब्यूटी कुमारी ने पहले ही प्रयास में BPSC पास कर सफलता का परचम लहराया है. उनके घर की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी. पढ़ाई के लिए उनके पिता ने जमीन बेच दी थी.

विज्ञापन

Success Story: कई विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो बेहतर शिक्षा के लिए तरस जाते हैं. घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने कारण अच्छे संस्थानों में पढ़ नहीं पाते हैं. बिहार की ही एक ऐसी बेटी है जिनके घर की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी. पढ़ाई के लिए उनके पिता ने जमीन बेच दी. पूर्णिया की बेटी ब्यूटी अपने पिता के भरोसे पर खड़ी उतरीं और BPSC की परीक्षा पास कर ली. आज सक्सेस स्टोरी में हम एक साधारण किसान की बेटी की कहानी बताने जा रहे हैं जो पहले प्रयास में ही BPSC पास कर अधिकारी बन गई.

पहले प्रयास में पास की बीपीएससी परीक्षा

बिते दिनों बीपीएससी परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ. जिसमें प्रमोद यादव की बेटी ब्यूटी कुमारी ने बीपीएससी में सफलता हासिल किया है. ब्यूटी ने फाइनेंशियल पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर अपने पिता का नाम रोशन किया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वे पहले प्रयास में ही BPSC की परीक्षा पास कर अधिकारी बन गई हैं. वे 112वें रैंक पर हैं. उनके परिवार में अभी खुशी का माहौल है.

यूपीएससी परीक्षा में लगातार दो बार हुई हैं असफल

उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वे रोजाना 8 घंटे पढ़ाई किया करती थी. वे बचपन से ही पढ़ने में तेज थी. हर क्लास में फर्स्ट करती थी. उन्होंने आगे बताया कि वे यूपीएससी परीक्षा में लगातार दो बार असफल हो गईं. उसके बाद बीपीएससी करने का सोचा और पहले ही प्रयास में इस परीक्षा को पास कर लीं. हालांकि ब्यूटी का कहना है कि वे अभी यहीं तक नहीं रुकेंगी यूपीएससी क्लियर करेंगी और अपना सपना पूरा करेंगी.

Also Read: बिहार में पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट, जानिए किस शहर में मिल रहा सबसे सस्ता तेल

पढ़ाई के लिए पिता ने बेच दी जमीन

पिता प्रमोद कुमार, माता वीणा देवी ने कहा कि वे लोग शिक्षा के महत्व को समझते हैं. यही वजह है कि वे अपने बच्चों को हायर एजुकेशन देने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं. एक साधारण से परिवार के किसान पिता ने अच्छी शिक्षा देने के लिए अपनी जमीन बेच दी और उन पैसों को बेटी की पढ़ाई में लगा दिया. आज उनके संघर्ष का फल उनको मिला है और पूरा गांव गौरवान्वित कर रहा है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन