ePaper

बिहार शिक्षक नियुक्ति के तीसरे चरण में 86,474 पदों पर होगी बहाली, शिक्षा विभाग ने भेजी अधियाचना

Updated at : 16 Feb 2024 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार शिक्षक नियुक्ति के तीसरे चरण में 86,474 पदों पर होगी बहाली, शिक्षा विभाग ने भेजी अधियाचना

बिहार लोक सेवा द्वारा आयोजित तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में 86,474 रिक्त पदों पर बहाली होगी. इनमें सबसे अधिक पद 28 हजार 26 पद कक्षा एक से पांच के लिए हैं. शिक्षा विभाग ने गुरुवार को तीसरे चरण की विद्यालय अध्यापक की नियुक्तियों के परिप्रेक्षय में 86474 रिक्त पदों की अधियाचना सामान्य प्रशासन […]

विज्ञापन

बिहार लोक सेवा द्वारा आयोजित तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में 86,474 रिक्त पदों पर बहाली होगी. इनमें सबसे अधिक पद 28 हजार 26 पद कक्षा एक से पांच के लिए हैं. शिक्षा विभाग ने गुरुवार को तीसरे चरण की विद्यालय अध्यापक की नियुक्तियों के परिप्रेक्षय में 86474 रिक्त पदों की अधियाचना सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दी है. जल्द ही सामान्य प्रशासन विभाग इन पदों की सूची बीपीएससी क भेज देगा.

किस कक्षा के लिए कितने पद

तीसरे चरण की नियुक्ति में सर्वाधिक 47083 रिक्तियां प्राथमिक और मध्य विद्यालयों की हैं. शेष 39391 रिक्तियां माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों की हैं. जानकारी के मुताबिक कक्षा एक से पांच में 28026, छह से आठ में 19057, कक्षा नौ से 10 में 17018 और कक्षा 11 से 12 में 22373 विद्यालय अध्यापक के पद पर रिक्तियां हैं. इस तरह तीसरे चरण की अधियाचना की औपचारिक अंतिम कवायद शिक्षा विभाग ने पूरी कर दी है.

TRE 1 और 2 की रिक्तियां भी शामिल

जानकारी के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग अगले एक-दो दिन में यह अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग को भेज देगा. भेजी गयी रिक्तियों में सर्वाधिक साठ हजार से अधिक पहले और दूसरे चरण की शेष रह गयी रिक्तियां शामिल की गयी हैं. इतने पदों की नियुक्ति के बाद सरकार को करीब 50 अरब रुपये वेतन ,भत्ते और इनकी दूसरी देयताओं के सालाना खर्च करने की जवाबदेही होगी.

BPSC के माध्यम से होगी भर्ती

उल्लेखनीय है कि पहले और दूसरे चरण की भांति लोक सेवा आयोग के जरिये ही इन विद्यालय अध्याापकों के इन पदों पर नियुक्तियां की जायेंगी. बिहार लोक सेवा आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है.

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर आपको जाना होगा.
  • इसके बाद भर्ती वाले सेक्शन में जा कर बिहार शिक्षक भर्ती 2024 की अधिसूचना खोजें
  • अब ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर क्लिक करें
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें
  • प्रमाण पत्र, हस्ताक्षर और फोटो की स्कैन की गई इमेज को अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क जमा करें
विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन