बिहार के स्टेट हाईवे पर नवंबर से लगेगा टोल टैक्स, AI कैमरों से नहीं बच पाएंगे ऐसे वाहन

Updated:
विज्ञापन

बिहार के स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar State Highway Toll Tax: बिहार में नवंबर से स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स की वसूली शुरू होने जा रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश के मुताबिक टोल टैक्स सिर्फ कमर्शियल वाहनों से ही लिया जाएगा. फर्जीवाड़ा रोकने के लिए टोल प्लाजा पर एआई आधारित स्मार्ट कैमरे लगेंगे और वसूली फास्टैग से की जाएगी.

विज्ञापन

Bihar State Highway Toll Tax: बिहार के पथ निर्माण विभाग ने राज्य के स्टेट हाईवे (SH) पर टोल टैक्स वसूलने की तैयारी पूरी कर ली है. नवंबर से स्टेट हाईवे से गुजरने वाले वाहनों से टोल लिया जाएगा. हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की थी कि टोल टैक्स का नियम सिर्फ व्यावसायिक यानी कमर्शियल वाहनों पर ही लागू होगा. निजी गाड़ियों को इससे पूरी तरह छूट मिलेगी.

विज्ञापन

फर्जीवाड़ा रोकने के लिए लगेंगे एआई आधारित एएनपीआर कैमरे

मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद टोल बूथों पर एएनपीआर तकनीक वाले आधुनिक कैमरे लगाने की योजना बनाई गई है. यह AI से लैस कैमरा गाड़ी के नंबर प्लेट की तस्वीर लेते ही तुरंत बता देगा कि वाहन निजी है या कमर्शियल.

वर्तमान में पीले नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को कमर्शियल माना जाता है, लेकिन कुछ लोग टैक्स से बचने के लिए नंबर प्लेट का रंग बदल लेते थे. अब इस नई टेक्नोलॉजी के आने से ऐसा फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा.

गाड़ियों की गिनती पूरी, विभाग ने की तैयारी

टोल वसूली शुरू करने से पहले पथ निर्माण विभाग ने स्टेट हाईवे पर कैमरे लगाकर गाड़ियों का सर्वे पूरा कर लिया है. इस सर्वे से यह जानकारी जुटाई गई है कि किस सड़क पर रोजाना कितनी संख्या में गाड़ियां चलती हैं.

राज्य सरकार की कैबिनेट पहले ही यह तय कर चुकी है कि किस गाड़ी से कितना टोल लिया जाएगा. पथ निर्माण विभाग को यह अधिकार दिया गया है कि वह जरूरत के हिसाब से सड़कों को टोल के दायरे में ला सकता है.

आरा-छपरा पुल पर बन रहा पहला टोल प्लाजा

बिहार के स्टेट हाईवे और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा बनाए गए पुलों पर टोल वसूलने के लिए टोल प्लाजा का निर्माण काम शुरू हो चुका है. राज्य का पहला नया टोल प्लाजा आरा-छपरा पुल के पास बनाया जा रहा है. इसके अलावा कई अन्य प्रमुख सड़कों और रूटों को भी चिन्हित कर लिया गया है, जहां जल्द ही नए टोल प्लाजा बनाए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर

नेशनल हाईवे की तर्ज पर फास्टैग से कटेगा टैक्स

स्टेट हाईवे पर टोल वसूली की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नेशनल हाईवे की तरह ही फास्टैग (FASTag) सिस्टम लागू किया जाएगा. इसके लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत काम करने वाली उस संस्था से बातचीत चल रही है, जो देशभर में फास्टैग के प्रबंधन का काम देखती है. इससे गाड़ियों को टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा और कैशलेस भुगतान हो सकेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पटना के गंगा पथ को टोल टैक्स से मिली राहत

पटना वासियों और गंगा पथ से गुजरने वाले लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. पटना के प्रसिद्ध जेपी गंगा पथ को टोल टैक्स के दायरे से बाहर रखा गया है. शुरुआती नियमों और प्रावधानों के तहत इस मार्ग पर भी टोल लगाने का विचार किया गया था, लेकिन अब सरकार ने इसे पूरी तरह टोल मुक्त रखने का फैसला किया है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में इस उद्योग के लिए सरकार देगी 70 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी, एक क्लिक में होगा आवेदन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन