ePaper

बिहार: बेतिया में कलयुगी बेटे और बहू ने मां को ही बताया डायन, पीट-पीटकर पहुंचाया अस्पताल

Updated at : 25 Mar 2023 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: बेतिया में कलयुगी बेटे और बहू ने मां को ही बताया डायन, पीट-पीटकर पहुंचाया अस्पताल

बिहार: बेतिया के मैनाटांड़ में एक कलयुगी बेटे व बहू ने डायन बताकर मां को मारपीट कर घायल कर दिया. मामला भंगहा थाना क्षेत्र के सिसवा ताजपुर गांव की है. सिसवा कॉलोनी गांव निवासी रामदयाल राणा के पुत्र गोरख राणा तथा गोरख राणा की पत्नी नीलम देवी ने डायन बताते हुए मारपीट कर अपनी मां को घायल कर दिया.

विज्ञापन

बिहार: बेतिया के मैनाटांड़ में एक कलयुगी बेटे व बहू ने डायन बताकर मां को मारपीट कर घायल कर दिया. मामला भंगहा थाना क्षेत्र के सिसवा ताजपुर गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार सिसवा कॉलोनी गांव निवासी रामदयाल राणा के पुत्र गोरख राणा तथा गोरख राणा की पत्नी नीलम देवी ने डायन बताते हुए मारपीट कर अपनी मां को घायल कर दिया. घायल मां की इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मैनाटाड़ में जारी है. पीड़ित मां ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताई कि कई बार ऐसे घटना मेरे साथ हुआ हैं. लेकिन मैं बेटा बहू के कारण अपना दर्द खुद ब खुद सहती गई. लेकिन इस बार मैं नहीं छोडूंगी पुलिस की दरवाजा जरूर खट खटाऊंगी.

पीड़ित मां ने बताया कि मेरा बेटा आज से दो माह पूर्व केरला से मजदूरी कर अपने घर को वापस आया है. जैसे ही वह शुक्रवार को अपने घर आया वैसे ही मेरी बहू ने उसका दिमाग भर दिया और वह डायरेक्ट आते आते ही रात में ही मेरे साथ अभद्र व्यवहार करने लगा और बेटा और बहू दोनों मिलकर मेरे साथ मारपीट करने लगे. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है. अगर मामले में पीड़ित मां के द्वारा आवेदन मिलती है तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, चिकित्सक ने बताया कि महिला की हालत स्थिर है.

Also Read: बिहार पुलिस में दारोगा और सिपाही के 26 हजार पदों पर होगी बंपर बहाली, इस दिन से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

अस्पताल में भर्ती महिला ने बताया कि उनका एक बेटा और एक बेटी है. बेटी की शादी हो चुकी है. वो और उसका पति अपने बेटे और बहू से अलग रहते हैं. सरकार से मिलने वाले राशन से उनका गुजारा होता है. इसके साथ ही, दोनों गांव में ही छोटा-मोटा खेत का काम भी करते हैं. बताया जा रहा है कि घटना के बाद से महिला का बेटा भी घर से गायब है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन