हार नहीं मानी, आखिरी दम तक दौड़े सेतू मिश्रा, बिहार के लाल ने भारत की झोली में डाला गोल्ड

Updated:
विज्ञापन

दाएं से दूसरे स्थान पर सेतु मिश्रा

Bihar News: चीन में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार के सेतू मिश्रा ने इतिहास रच दिया है. मोतिहारी के इस स्टार एथलीट ने भारत की मिक्स्ड रिले टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

Bihar News: (धर्मनाथ प्रसाद की रिपोर्ट) भारतीय एथलेटिक्स के लिए चीन से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. चीन में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की मिक्स्ड रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है. चार गुणा 400 मीटर मिक्स्ड रिले में भारतीय टीम ने मेजबान चीन को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस ऐतिहासिक जीत में बिहार के मोतिहारी निवासी एथलीट सेतू मिश्रा की भूमिका बेहद अहम रही. सेतू ने अपनी शानदार दौड़ और मजबूत रणनीति से भारतीय टीम को जीत की राह दिखाई.

आखिरी दौर में सेतू ने बदला रेस का रुख

भारतीय टीम के लिए सेतू मिश्रा ने एंकर लेग की जिम्मेदारी संभाली. यह रेस का सबसे दबाव वाला हिस्सा माना जाता है. उस समय चीन की टीम भारत को कड़ी टक्कर दे रही थी.

सेतू ने धैर्य बनाए रखा और अपनी रफ्तार से विरोधी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया. उन्होंने बेहतरीन टाइमिंग के साथ बैटन आगे बढ़ाई. इसके बाद भारतीय धावक निधि ने शानदार फिनिश करते हुए टीम को स्वर्ण पदक दिला दिया.

रेस के अंतिम समय में भारतीय टीम चौथे स्थान पर थी, लेकिन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने बाजी पलट दी और पोडियम पर पहला स्थान हासिल किया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बिहार में खुशी की लहर

सेतू मिश्रा की इस उपलब्धि से बिहार के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने सेतू को बधाई दी और उनकी सफलता को राज्य के लिए गौरव बताया.

इसके अलावा बिहार एथलेटिक्स संघ के सचिव लियाकत अली, उपाध्यक्ष यशवंत सिंह और एथलेटिक्स कोच हारुन अंसारी ने भी सेतू मिश्रा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं.

मेहनत और लगन का मिला बड़ा इनाम

मोतिहारी के सेतू मिश्रा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन किया है. उनकी यह सफलता आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी.

Also Read: बांकीपुर से BJP उम्मीदवार अभिषेक बंटी कितने अमीर? दसवीं पास हैं, हलफनामे से जानिए संपत्ति, कर्ज और गहनों का पूरा हिसाब



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन