ePaper

Bihar School Holiday List: 2023 स्कूलों में लंबी है छूट्टी की लिस्ट, बिहार में 121 दिन बंद रहेंगे स्कूल

Updated at : 24 Dec 2022 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar School Holiday List: 2023 स्कूलों में लंबी है छूट्टी की लिस्ट, बिहार में 121 दिन बंद रहेंगे स्कूल

Bihar School Holiday List: बिहार में वर्ष 2023 में बच्चों को बंपर छुट्टी मिलने वाली है. राज्य के सरकारी स्कूलों में का कैलेंडर जारी हो गया है. अगले वर्ष 365 दिनों में से 121 दिन स्कूल बंद रहेंगे. इसें बच्चों को 53 रविवार की छुट्टियां मिलेंगी. इसके साथ ही, गर्मी और ठंडी की छुट्टियां अलग से हैं.

विज्ञापन

Bihar School Holiday List: बिहार में वर्ष 2023 में बच्चों को बंपर छुट्टी मिलने वाली है. राज्य के सरकारी स्कूलों में का कैलेंडर जारी हो गया है. अगले वर्ष 365 दिनों में से 121 दिन स्कूल बंद रहेंगे. इसें बच्चों को 53 रविवार की छुट्टियां मिलेंगी. इसके साथ ही, गर्मी और ठंडी की छुट्टियां अलग से हैं. इसके अलावा बिहार के स्कूल में अन्य सरकारी छुट्टियां भी बच्चों को दी जाएंगी. इन सभी छुट्टियों को मिलकार अगले वर्। बच्चों को 121 दिनों की छुट्टी मिलेगी. हालांकि, अगले वर्ष कई पर्व त्योहार रविवार को पड़ रहे हैं. ऐसे में छुट्टी का कुछ नुकसान भी हुआ है.

आप बना सकते हैं घुमने का प्लान

बिहार बोर्ड के मैट्रिक और इंटर परीक्षा के तारीख की घोषणा की जा चुकी है. ऐसे में आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं. घूमने वाले सीजन में अक्सर ट्रेनों में टिकट की मारामारी होती है. ऐसे आप पहले टिकट कटाकर किसी पर्यटक स्थल पर जा सकते हैं.इसके साथ ही, आप भी अपने ऑफिस से पहले ही छुट्टी ले सकते हैं.

स्कूल का कैलेंडर देखें

26 जनवरी – गणतंत्र दिवस – गुरुवार

05 फरवरी – मो. हजरत अली जन्मदिवस – रविवार

18 फरवरी – महाशिवरात्रि – शनिवार

07 मार्च – होलिका दहन – मंगलवार

08 मार्च – होली – बुधवार

30 मार्च – राम नवमी – गुरुवार

04 अप्रैल – महावीर जयंती – मंगलवार

07 अप्रैल – गुड फ्राइडे – शुक्रवार

14 अप्रैल – डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस – शुक्रवार

22 अप्रैल – ईद उल फितर – शनिवार

05 मई – बुद्ध पूर्णिमा – शुक्रवार

29 जून – बकरीद – गुरुवार

29 जुलाई – मोहर्रम – शनिवार

15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस – मंगलवार

31 अगस्त – रक्षाबंधन – गुरुवार

07 सितंबर – जन्माष्टमी – गुरुवार

28 सितंबर – बारावफात – गुरुवार

02 अक्टूबर – गांधी जयंती – सोमवार

23 अक्टूबर – महानवमी – सोमवार

24 अक्टूबर – विजयादशमी – मंगलवार

12 नवंबर – दीपावली – रविवार

13 नवंबर – गोवर्धन पूजा – सोमवार

15 नवंबर – भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती – बुधवार

27 नवंबर – गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा – सोमवार

25 दिसंबर – क्रिसमस – सोमवार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन