Bihar News: खगड़िया से अलौली के बीच जल्द दौड़ेगी ट्रेन, 15 दिनों में पूरा होने की संभावना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jan 2022 2:31 PM
रेल लाइन बिछाने के अगले दिन उसके लिंकिंग का कार्य पूरा कर लिया जायेगा. मालूम हो कि खगड़िया-अलौली रेलखंड के अंतर्गत खगड़िया से कामाथान स्टेशन तक मालगाड़ी का परिचालन हो रहा है.
खगड़िया-कुशेश्वर स्थान रेल परियोजना के अंतर्गत खगड़िया से अलौली स्टेशन तक अगले सप्ताह से मालगाड़ी के परिचालन का रास्ता साफ हो गया है. कामाथान से अलौली स्टेशनों के बीच अंबा मोड़ के निकट 26 नंबर पुल व उसके एप्रोच पथ का निर्माण कार्य नहीं होने के कारण लगभग 228 मीटर हिस्से में रेल लाइन बिछाने का कार्य बचा हुआ था. जानकारी के अनुसार, 26 नंबर ब्रिज व उसके एप्रोच पथ का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जायेगा. इसके बाद एप्रोच पथ पर स्टोन डस्ट देने का कार्य भी पूरा किया जा चुका है.
स्टोन डस्ट देने के बाद 26 नंबर पुल के 228 मीटर हिस्से में ब्लास्ट (मेटल) गिराने व स्लीपर बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. खगड़िया-अलौली रेलखंड में रेल लाइन बिछाने का कार्य कर रहे मेसर्स आर एन झा कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि पारितोष रंजन ने बताया कि समय अनुकूल रहने पर स्लीपर बिछाने का कार्य दो दिनों में पूरा हो जायेगा. स्लीपर बिछाने का कार्य पूरा होने के अगले दिन रेल लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो जायेगा.
रेल लाइन बिछाने के अगले दिन उसके लिंकिंग का कार्य पूरा कर लिया जायेगा. मालूम हो कि खगड़िया-अलौली रेलखंड के अंतर्गत खगड़िया से कामाथान स्टेशन तक मालगाड़ी का परिचालन हो रहा है. कामाथान से अलौली स्टेशन के बीच 26 नंबर पुल का निर्माण कार्य बाधित रहने के कारण ट्रेन का परिचालन संभव नहीं हो पा रहा था.
मुंगेर. मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन के दोहरीकरण का काम पूरा कर लिया गया है. इसके बाद इस रेलमार्ग से अलग-अलग रूट की ट्रेनों का परिचालन भी अब दोबारा सामान्य रूप से आरंभ हो गया है. इतना ही नहीं जमालपुर और रतनपुर के बीच भी दोहरीकरण कार्य पूरा करने के बाद नयी रेल सुरंग से ट्रेनों का परिचालन आरंभ कर दिया गया है.
इसमें नयी रेल सुरंग से अप और पुरानी रेल सुरंग से डाउन की ट्रेनों का परिचालन आरंभ हो गया है. हालांकि जमालपुर-मुंगेर रेलखंड पर शनिवार को यात्री ट्रेनों का परिचालन आरंभ नहीं हो पाया. वैसे रविवार को इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










