राज्य में बन रहे हैं चार एक्सप्रेसवे, बिहार में कहीं से कहीं भी महज चार घंटे में पहुंचा जा सकेगा: सम्राट चौधरी

Updated:
विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में चार एक्सप्रेसवे बन रहे हैं. इनके निर्माण के बाद बिहार में कहीं से कहीं भी महज चार घंटे में पहुंचा जा सकेगा.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में चार एक्सप्रेसवे बन रहे हैं. इनके निर्माण के बाद बिहार में कहीं से कहीं भी महज चार घंटे में पहुंचा जा सकेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, तत्कालीन मंत्री नंदकिशोर यादव ने पहले छह घंटे में कहीं से कहीं भी पहुंचाने का संकल्प लिया. इसे पूरा किया गया.

उसके बाद फिर राज्य में सड़कों का जाल बिछना शुरू हुआ जिसके कारण पांच घंटे में कहीं से कहीं भी पहुंचा जाने लगा. अब इन चारों एक्सप्रेसवे के बनने के बाद चार घंटे में बिहार में कहीं से कहीं की दूरी तय की जा सकेगी. वे रविवार को बिहार विधानसभा के ऑडिटोरियम में विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव की पुस्तक ‘ विकास के प्रतिमान ‘ के विमोचन समारोह में बोल रहे थे.

ये भी पढ़ें: अब क्यूआर कोड के जरिए आप प्राइवेट स्कूलों की खंगाल सकेंगे कुंडली, राज्य के 11 हजार स्कूलों में लगाए गए क्यूआर कोड…

किताबों से अधिक मैंने नंदकिशोर यादव को पढ़ा है- अवधेश नारायण सिंह

विधान परिषद अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि किताबों से अधिक उन्होंने नंदकिशोर यादव को पढ़ा है. उन्होंने दिवंगत नेता सुशील कुमार मोदी पर विधान परिषद से किताब छपवाने की बात कही. इसमें नंदकिशोर यादव से सहयोग मांगा. बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने पुराने दिनों की यादें साझा कीं.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि नंदकिशोर यादव अनुशासन के लिए जाने जाते हैं. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि पटना में पुलिस अधिकारी रहने के समय से वे नंदकिशोर यादव को जानते हैं.

नंदकिशोर यादव ने मुझे भाजयुमो का अध्यक्ष बनाया – मंगल पांडेय

स्वास्थ्य व कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि नंदकिशोर यादव ने ही उन्हें भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष बनाया. नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि नंदकिशोर यादव के सड़क में किये कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर मिला. मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि इस पुस्तक में मेरी राजनीतिक यात्रा की झलक है.

 हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर खरगे का बयान आया सामने, कह दी ये बड़ी बात

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन