ePaper

बिहार पंचायत चुनाव : कोरोना से कर्मियों की मौत पर मिलेगा 30 लाख का मुआवजा

Updated at : 28 Aug 2021 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव : कोरोना से कर्मियों की मौत पर मिलेगा 30 लाख का मुआवजा

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव में तैनात कर्मियों के यात्रा भत्ता और मुआवजा राशि को लेकर सभी डीएम को निर्देश दिया है. आयोग ने पंचायती राज विभाग के संकल्प का हवाला देते हुए निर्देश दिया है कि चुनाव के दौरान कर्मियों की मृत्यु होने पर 15 लाख का मुआवजा दिया जायेगा.

विज्ञापन

पटना. राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव में तैनात कर्मियों के यात्रा भत्ता और मुआवजा राशि को लेकर सभी डीएम को निर्देश दिया है. आयोग ने पंचायती राज विभाग के संकल्प का हवाला देते हुए निर्देश दिया है कि चुनाव के दौरान कर्मियों की मृत्यु होने पर 15 लाख का मुआवजा दिया जायेगा.

वहीं, इस दौरान उग्रवादी या असामाजिक तत्वों की हिंसात्मक कार्रवाइयों जैसे रोड माइंस ब्लास्ट, बम विस्फोट, सशस्त्र आक्रमण जैसी स्थिति में मौत होने पर 30 लाख का मुआवजा मिलेगा. साथ ही कोरोना से मौत होने पर भी 30 लाख का मुआवजा दिया जायेगा.

स्थायी रूप से विकलांगता या अंग-भंग होने या अंधापन होने की स्थिति में साढ़े सात लाख का मुआवजा दिया जायेगा. उग्रवादी या असामाजिक तत्वों की हिंसात्मक कार्रवाई में इस प्रकार की विकलांगता होने पर मुआवजे की राशि 15 लाख होगी.

राज्य में दो लाख 55 हजार पदों के लिए चुनाव कराया जाना है. इसमें छह लाख से अधिक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. मालूम हो कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी कोरोना से कई मतदानकर्मी पीड़ित हो गये थे, कई मतदानकर्मियों की तो मौत भी हो गयी थी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन