ePaper

Bihar Panchayat Election 2021 : बिहार में 10 चरणों में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी, आयोग ने जिलों से मांगा सुझाव

Updated at : 04 Mar 2021 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Panchayat Election 2021 : बिहार में 10 चरणों में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी, आयोग ने जिलों से मांगा सुझाव

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर सभी जिलाधिकारियों से 10 चरणों में मतदान कराने का सुझाव मांगा है.

विज्ञापन

पटना. राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर सभी जिलाधिकारियों से 10 चरणों में मतदान कराने का सुझाव मांगा है.

आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को 10 चरणों में इवीएम मुवमेंट का प्लान भेजा है. जिलाधिकारियों को प्लान में बताया गया है कि हर चरण में प्रत्येक प्रमंडल से एक जिले में पंचायत चुनाव कराया जाये.

बाढ़ प्रभावित प्रमंडलों एवं जिलों में चुनाव का समापन यथा संभव प्रारंभ से मध्य के चरणों तक संपन्न हो जाये.

अगले चरण में जिलों का चयन बूथों की संख्या (आधार वर्ष 2016) , इवीएम की संख्या और रिजर्व रखे जानेवाले इवीएम की संख्या के सापेक्ष न्यूनतम दूरी के सिद्धांत पर आधारित है.

कहां कौन सा चरण

पहला चरण

मधुबनी (इवीएम-7300), सुपौल (3200), अररिया (इवीएम-4000).

दूसरा चरण

दरभंगा (इवीएम-5266), मधेपुरा (इवीएम-2633), किशनगंज (इवीएम-2100), सीतामढ़ी (इवीएम-4501).

तीसरा चरण

समस्तीपुर (इवीएम-6270), सहरसा (इवीएम- 2500), पूर्णिया (इवीएम-4000),शिवहर (इवीएम- 880), शेखपुरा (इवीएम-850).

चौथा चरण

पू चंपारण (इवीएम-6700), कटिहार (इवीएम-4000), बेगूसराय (3800).

पांचवां चरण

मुजफ्फरपुर (इवीएम-6600), खगड़िया (इवीएम-2300), सारण (इवीएम-5600).

छठा चरण

पचंपारण (इवीएम-5100), गोपालगंज (इवीएम-3790), नालंदा (इवीएम-4100), जहानाबाद (इवीएम-1510).

सातवां चरण

वैशाली (इवीएम-4640), सीवान (इवीएम-4720), भागलपुर (इवीएम-3820), लखीसराय (इवीएम-1320).

आठवां चरण

पटना (इवीएम-5800), मुंगेर (इवीएम-1740), नवादा (इवीएम-3560), बांका (इवीएम-3400).

नौवां चरण

जमुई (इवीएम-2500), भोजपुर (इवीएम-3860), गया (इवीएम-5640), बक्सर (इवीएम-2500).

10 वां चरण

औरंगाबाद (इवीएम-6500), अरवल (1640), रोहतास (इवीएम-4160).

बिहार में 10 चरणों में पंचायत चुनाव कराने तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन