ePaper

Bihar Panchayat Election 2021: दो मार्च को प्रकाशित होगी मतदान केंद्रों की सूची, 27 जनवरी तक चलेगा सत्यापन

Updated at : 18 Jan 2021 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Panchayat Election 2021: दो मार्च को प्रकाशित होगी मतदान केंद्रों की सूची, 27 जनवरी तक चलेगा सत्यापन

राज्य में पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की अंतिम सूची दो मार्च, 2021 को प्रकाशित होगी. मतदान केंद्र बनाने और भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया 20 से 27 जनवरी तक चलेगी.

विज्ञापन

पटना. राज्य में पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की अंतिम सूची दो मार्च, 2021 को प्रकाशित होगी. मतदान केंद्र बनाने और भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया 20 से 27 जनवरी तक चलेगी.

इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) को दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. इसके तहत जर्जर मकानों को मतदान केंद्र नहीं बनाया जायेगा.

निजी मकानों की जगह सरकारी या सार्वजनिक भवनों का चुनाव होगा और पहले के मतदान के दौरान जो केंद्र विवादित रहे हों उन्हें इस बार मतदान केंद्र नहीं बनाया जायेगा. यह ध्यान रखा जायेगा कि किसी भी मतदाता को मतदान केंद्र पर पहुंचने के लिए दो किलोमीटर से अधिक की दूरी तय नहीं करनी पड़े.

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार कोई भी मतदान केंद्र पुलिस थाना, अस्पताल या डिस्पेंसरी, मंदिरों या धार्मिक महत्व के स्थानों में नहीं बनाया जायेगा. वर्तमान मुखिया के घर के 100 मीटर के अंदर मतदान केंद्र नहीं होंगे.

एक ग्राम पंचायत क्षेत्र में दो से अधिक चलंत मतदान केंद्र नहीं बनाये जायेंगे. विशेष परिस्थिति में दो से अधिक चलंत मतदान केंद्र बनाने की आवश्यकता होने पर आयोग से इसकी पूर्वानुमति लेनी होगी.

किसी भी परिस्थिति में ग्राम पंचायत क्षेत्र के बाहर दूसरे ग्राम पंचायत में मतदान केंद्र नहीं बनाये जायेंगे. प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए सामान्यतः तीस वर्ग मीटर क्षेत्रफल का स्थान होना चाहिए.

प्रवेश व निकास की अलग – अलग व्यवस्था होगी

मतदान केंद्र में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था होनी चाहिए. पूर्व के हिंसा संबंधित घटनाओं और वर्तमान में अनुसूचित जाति-जनजाति और समाज के कमजोर वर्ग के मतदाताओं को मतदान से रोके जाने के आधार पर उनके आवासीय क्षेत्र में ही मतदान केंद्र बनाये जायेंगे.

इन वर्गों के मतदाताओं के लिए भवन उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में चलंत मतदान केंद्र बनाये जायेंगे. पहाड़ी और वन क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान केंद्र पर पहुंचने के लिए अधिकतम दो किमी की दूरी संबंधित नियम को छोड़कर ऐसी व्यवस्था की जायेगी जिससे कि मतदाताओं को अनावश्यक रूप से अधिक दूर तक न चलना पड़े.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन