ePaper

Panchayat Chunav टलने के बावजूद मुखिया-सरपंच का पावर न हो फ्रीज, माले ने नीतीश सरकार से की मांग

Updated at : 10 May 2021 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
Panchayat Chunav टलने के बावजूद मुखिया-सरपंच का पावर न हो फ्रीज, माले ने नीतीश सरकार से की मांग

bihar panchayat chunav 2021 latest news: कोरोना के कारण नीतीश सरकार को चाहिए कि पंचायत का कार्यकाल जह महीने और बढ़ा दें. उन्होंने आगे कहा कि सरकार साजिश के तहत मुखिया और सरपंच के पावर को अधिकारियों के हवाले करना चाहती है. सरकार की यह कोशिश गैर लोकतांत्रिक है और हम इसका विरोध करेंगे.

विज्ञापन

बिहार में कोरोना महामारी के बीच पंचायत चुनाव को लेकर राजनीति फिर से तेज हो गई है. बिहार के विपक्षी पार्टी माले ने नीतीश सरकार से मांग करते हुए कहा है कि राज्य में पंचायत का कार्यकाल करीब 6 महीने तक बढ़ाया जाए. माले ने कोरोना कंट्रोल करने के मामले में सरकार पर फेल्योर होने का भी आरोप लगाया है.

माले के सचिव कुणाल ने कहा कि कोरोना के कारण नीतीश सरकार को चाहिए कि पंचायत का कार्यकाल जह महीने और बढ़ा दें. उन्होंने आगे कहा कि सरकार साजिश के तहत मुखिया और सरपंच के पावर को अधिकारियों के हवाले करना चाहती है. सरकार की यह कोशिश गैर लोकतांत्रिक है और हम इसका विरोध करेंगे.

माले के सचिव कुणाल ने पहले के चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा है कि ऐसा कई बार हुआ है कि सरकार ने पंचायत इलेक्शन (Panchayat Election) नहीं करा पाने की स्थिति से मुखिया और सरपंच का कार्यकाल बढ़ाया. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी मांगों को मानेगी और बिहार में त्रिस्तरीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने देगी.

बिहार में कब होगा पंचायत चुनाव- बिहार में पंचायत चुनाव मई-जून में प्रस्तावित था, लेकिन कोरोनावायरस के कारण यह फिलहाल टलता नजर आ रहा है. पंचायत का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो जाएगा. माना जा रहा है कि सरकार कोरोना के कम होने के बाद इसपर निर्णय करेगी. बताया जा रहा है कि इस बार बिहार में ईवीएम के माध्यम से इलेक्शन कराया जा सकता है.

Also Read: Bihar News: बक्सर में गंगा नदी के किनारे मिला लाशों का ढेर, कोरोना काल में मचा हड़कंप

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन