Bihar News: एक साथ 12 दरोगा का ट्रांसफर, लॉ एंड ऑडर को दुरुस्त करने को SP ने लिया फैसला

Updated:
विज्ञापन
bihar news

Bihar News: प्रदेश के पूर्णिया में एसपी ने जिले में लॉ एंड ऑडर को मेंटेन रखने के लिए एक साथ 12 दरोगा का तबादला किया है। सबको नई जिम्मेदारी दी गई है। पूरी लिस्ट नीचे अटैच है।

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के पूर्णिया में एक साथ 12 दरोगा का ट्रांसफर हुआ है। इन्हें अब नई जिम्मेदारी दी गई है। जिले के लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त करने के लिए एसपी कार्तिकेय शर्मा ने यह बड़ा फैसला लिया है। एसपी ने भट्ठा बाजार टीओपी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार को नई जिम्मेदारी देते हुए खजांची थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं सदर अंचल अ के इंस्पेक्टर अजय कुमार को सदर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि सदर थाना के थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल का तबादला कर पुलिस केंद्र कर दिया गया है। 

विधि शाखा प्रभारी को धमदाहा थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया

इधर, धमदाहा के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष कुमार अभिवन को सदर अंचल का नया पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। विधि शाखा प्रभारी सरोज कुमार को धमदाहा का नया थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। रुपौली के निवर्तमान थानाध्यक्ष उदय कुमार को के हाट थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि के हाट के थानाध्यक्ष कौशल कुमार को विशेष अनुसंधान दल में शामिल किया गया है। 

यह भी पढ़ें: ट्रेन के शौचालय में छुपा कर ला रहा था शराब, पुलिस को देखा तो भागा, दो तस्कर गिरफ्तार

महिला थाना की थानाध्यक्ष को धमदाहा थाना ट्रांसफर किया 

वहीं के नगर थाना में कार्यरत एसआई पूजा गुप्ता को रुपौली थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एससीएसटी थानाध्यक्ष सुधा कुमारी को महिला थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि महिला थाना की थानाध्यक्ष ललिता कुमारी को धमदाहा थाना ट्रांसफर किया गया है। जलालगढ़ थाना में पदस्थापित राहुल कुमार को भट्ठा बाजार टीओपी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। सहायक खजांची थाना के थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत को विशेष अनुसंधान दल पुलिस केंद्र में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन