Bihar News: मां राबड़ी देवी के जन्मदिन पर पत्नी राजश्री के साथ नजर आए तेजस्वी यादव, जानें क्या कहा

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को अपनी मां राबड़ी देवी के जन्मदिन के मौके पर पटना में कंबल वितरण किया. इस दौरान उनकी पत्नी राजश्री यादव भी मौजूद रहीं.
Bihar News राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिया लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को अपनी मां राबड़ी देवी के जन्मदिन के मौके पर पटना में कंबल वितरण किया. इस दौरान उनकी पत्नी राजश्री यादव भी मौजूद रहीं. वहीं, राबड़ी देवी के आवास पर तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री को नए वर्ष की शुभकामना देने वालों का तांता लगा रहा.
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि आज का दिन हमलोगों के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि आज मेरी मां राबड़ी देवी का जन्मदिन है. तेजस्वी यादव ने समर्थन के लिए बिहार की जनता का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हमें लोगों से जो समर्थन मिलता है, उससे हमारा मनोबल बढ़ता है. आरजेडी लोगों के लिए काम करने का प्रयास करता है.
वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम अपना वादा पूरा नहीं करते है. कई वर्षों के उनके शासन के बाद भी बिहार आज अंतिम पायदान पर है. सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए दोषी कौन है.
तेजस्वी यादव ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आगे कहा कि बिहार के लोगों का दुख-दर्द दूर हो. बिहार और बिहारी तरक्की करे. पुरानी बातें इतिहास बन गईं, लेकिन आने वाले कल को बेहतर बनाने में सब लोग एक होकर काम करें.
Also Read: Bihar Weather: बिहार में शीतलहर का कहर, आने वाले 48 घंटे में ठंड के और बढ़ने के आसार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










