पटना में युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने काटा बवाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2023 5:20 PM
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में स्थित गौरीचक थाना क्षेत्र के बाकर चक गांव में अपराधियों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर दी है. बताया जाता है कि शनिवार को देर रात युवक की हत्या की गई थी. इसके बाद रविवार सुबह युवक का शव बरामद हुआ है.
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में स्थित गौरीचक थाना क्षेत्र के बाकर चक गांव में अपराधियों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर दी है. बताया जाता है कि शनिवार को देर रात युवक की हत्या की गई थी. इसके बाद रविवार सुबह युवक का शव बरामद हुआ है. युवक शाम से ही लापता था. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पहले युवक को गोली मारी फिर उसका गला रेतकर फरार हो गये है. रविवार को युवक का शव बरामद होने की सूचना गांव में फैल गई. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद सूचने मिलते ही गौरीचक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज में भेजा गया है. पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. फिलहाल, पुलिस ने दो लोगों को अपने हिरासत में लिया है. दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.
Also Read: बिहार: सासाराम में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को रौंदा, एक की मौत, वाहन चालक फरार
इस घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर दिया. इन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. घटना के बारे में मृतक की मां मंती देवी ने बताया कि उनका बेटा मिक्कू कुमार खेती-बाड़ी किया करता था. जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र 17 साल थी और यह कल शाम से ही लापता था. घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है. पुलिस की जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा.
Published By: Sakshi Shiva
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










