Bihar News: पटना में युवक ने पहली पत्नी को छोड़ दूसरी से की शादी, नाराज परिजनों ने पीट-पीटकर की हत्या

Bihar News: पटना में युवक की लाठी और डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई. घटना जिले की धनरूआ थाना के सेवदहा बिगहापर गांव की है. बताया जा रहा है कि दर्जन की संख्या में आए लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है. मृतक का नाम पप्पू यादव है.
Bihar News: राजधानी पटना में युवक की लाठी और डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई. घटना जिले की धनरूआ थाना के सेवदहा बिगहापर गांव की है. बताया जा रहा है कि दर्जन की संख्या में आए लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है. मृतक का नाम पप्पू यादव है. पप्पू ने भीड़ से अपनी जान बचाने के लिये अपने पास रखे पिस्तौल से तीन राउंड फायरिंग भी की थी. लेकिन इसके बाद भी लोगों ने उसकी हत्या कर दी. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोके बरामद किए है. स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की खंभे से बांधकर पिटाई की गई है. लेकिन पुलिस ने इस बात से इंकार किया है.
युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने बवाल किया है. आपको बता दें कि शव को लोगों ने पटना-गया एस एच-01 स्थित दीदारगंज थाना के फतेहपुर गांव के पास सड़क पर फेंक दिया. इस दौरान सड़क से गुजर रही हाइवा ने शव को रौंद दिया. इस वजह से युवक का चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पटना NMCH में भेज दिया है. इसके बाद मृतक की पहचान उसके परिजनों ने की है. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले मृतक ने गांव की ही एक युवती से शादी की थी. इससे युवती के परिजन नाराज थे. वहीं घटना के वक्त डीजे बजाने को लेकर युवती की परिजन से विवाद हुआ था. इसके बाद इस घटना तो अंजाम दिया गया.
Also Read: Bihar News: बिहार के गया में बदमाशों ने बस को किया आग के हवाले, बारातियों ने ऐसे बचाई जान
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवती के पिता और तीन भाई समेत डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार युवक ने पहले भी एक शादी की थी. इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली और पत्नी के साथ कश्मीर चला गया. लेकिन चार महीने पहले वह दूसरी पत्नी के साथ गांव वापस आ गया. फिलहाल मृतक की दोनों पत्नी साथ में ही है. वहीं पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.
Published By: Sakshi Shiva
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




