Bihar News: घरेलू विवाद में हैवान बना शख्स, पत्नी और दो मासूम बेटियों को जिंदा जलाया, कमरे के बाहर से देखता रहा नजारा

Updated at : 25 Mar 2021 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: घरेलू विवाद में हैवान बना शख्स, पत्नी और दो मासूम बेटियों को जिंदा जलाया, कमरे के बाहर से देखता रहा नजारा

Bihar News, Katihar News: बिहार के कटिहार जिले के एक गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. यहां घरेलू विवाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों को जिंदा जला दिया. तीनों तड़पती रही लेकिन वह कमरा बंद कर खिड़की से नजारा देखता रहा. तीनों की लाश वह ठीकाने लगाना चाहता था लेकिन गांव वालों ने उसे धर दबोचा.

विज्ञापन

Bihar News,Katihar News: बिहार के कटिहार जिले के एक गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. यहां घरेलू विवाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों को जिंदा जला दिया. तीनों तड़पती रही लेकिन वह कमरा बंद कर खिड़की से नजारा देखता रहा. तीन की लाश वही ठीकाने लगाना चाहता था लेकिन गांव वालों ने उसे धर दबोचा. जिसने भी यह खबर सुनी उसका कलेजा कांप गया.

मामला कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी लालगंज पंचायत वार्ड संख्या-7 लाभा गांव का है. यहां गुरुवार की सुबह 6:00 बजे एक सनकी पति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी सहित दो बच्चियों को जलाकर मार डाला. दिल दहलाने वाली इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपित पति को शव ठिकाने लगाने का प्रयास करने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंप दिया.

घटना की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार दूसरी मंजिल स्थित रसोईघर में सनकी पति मो ताहिर ने अपने पत्नी हिना खातून 30 वर्ष, बड़ी पुत्री आयात खातून (6 वर्ष), छोटी पुत्री सानिया खातून (4 वर्ष) को केरोसिन डालकर आग लगाकर रसोई घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया. आग में झुलसने से तीनों की तड़प-तड़प कर मौत हो गयी.

सनकी ताहिर ने तीनों शव को ठिकाने लगाने के लिए घर से बाहर कर एक जगह जमा कर कपड़ा से ढक दिया. पास पड़ोस के ग्रामीणों ने बताया कि अभियुक्त लाभा चौक पर फल बेचता है. बीते कई दिनों से पति पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था. एक दिन पूर्व बुधवार को कटिहार कोर्ट आरोपित गया हुआ था. रात में पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट व झगड़ा किया था.

सुबह केरोसिन तेल डालकर पत्नी व बच्चियों को जलाकर मार दिया. शव को ठिकाने लगाने आरोपित जा रहा था. इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. घटना की जानकारी मिलते ही रोशना ओपी अध्यक्ष प्रेम कुमार भारती, प्राणपुर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार झा पुलिस बल के साथ घटनासल पर पहुंच कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस यूडी कांड दर्ज कर तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा दिया है. इधर ग्रामीणों ने आरोपित पति को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है.

Posted By: Utpal Kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन