बिहार को मिलेंगे 25 नए IAS, 17 अप्रैल से ज्वाइनिंग शुरू-कामकाज को मिलेगी रफ्तार

सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती देने के लिए जल्द ही 25 नए IAS अधिकारी शामिल होने जा रहे हैं. अप्रैल से जून 2026 के बीच इन अधिकारियों की ज्वाइनिंग होगी, जिसमें 11 अधिकारी UPSC के जरिए सीधी भर्ती से और 14 अधिकारी बिहार प्रशासनिक सेवा से प्रोन्नति के आधार पर आएंगे.
Bihar News: बिहार के प्रशासनिक गलियारे में अधिकारियों की कमी से जूझ रहे सिस्टम को जल्द ही 25 नए आईएएस (IAS) अधिकारियों की एंट्री से बड़ी राहत मिलने जा रही है.
इनमें यूपीएससी की सीधी भर्ती से आए 11 युवा और बिहार प्रशासनिक सेवा से परमोशन पाए हुए 14 अनुभवी चेहरे शामिल हैं. 17 अप्रैल 2026 तक इन अधिकारियों का बिहार कैडर में योगदान शुरू हो जाएगा.
17 अप्रैल से शुरू होगी ज्वाइनिंग प्रक्रिया
इन अधिकारियों को ज्वाइनिंग के तुरंत बाद उन जिलों में तैनात किया जाएगा, जहां विकास कार्यों की रफ्तार धीमी है. नए आईएएस अधिकारी वरिष्ठ जिलाधिकारियों के मार्गदर्शन में फील्ड स्तर पर काम संभालेंगे और जमीनी प्रशासन को गति देंगे.
युवा अधिकारियों की नई सोच और परमोशन पाए अधिकारियों का जमीनी अनुभव मिलकर ‘सुशासन’ के संकल्प को और मजबूत करेगा. भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए इन 25 अधिकारियों की टीम को विशेष टास्क दिए जा सकते हैं.
ये सभी अधिकारी फिलहाल मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं. ट्रेनिंग पूरा होने के बाद इन्हें बिहार कैडर में विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए तैनात किया जाएगा. शुरुआती दौर में ये अधिकारी वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में काम करेंगे.
परमोशन से मिलेंगे 14 और धुरंधर
सिर्फ युवा जोश ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक कामकाज की रग-रग से वाकिफ 14 अनुभवी अधिकारियों को भी बिप्रसे (BIPRS) से आईएएस में परमोशन किया जा रहा है. मई-जून 2026 तक इन अधिकारियों की तैनाती भी पूरी हो जाएगी.
वर्तमान में बिहार में कुल 359 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 280 अधिकारी ही मोर्चा संभाले हुए हैं, जिनमें से 30 अधिकारी दिल्ली में केंद्रीय डिपुटेशन पर हैं. ऐसे में इन 25 नए चेहरों के आने से कुल संख्या 305 पहुंच जाएगी. इससे उन सीनियर अधिकारियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो अभी एक साथ तीन-तीन विभागों का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं.
अफसरों की कमी से मिलेगी राहत
वर्तमान में बिहार में 280 IAS अधिकारी कार्यरत हैं, जो नए अधिकारियों के आने के बाद बढ़कर 305 हो जाएंगे.राज्य में कुल स्वीकृत पद 359 हैं, जबकि करीब 30 अधिकारी केंद्रीय डिपुटेशन पर हैं.
ऐसे में नए अधिकारियों की नियुक्ति से काम का दबाव कम होगा और योजनाओं के लागू करने में तेजी आएगी. इन नए अधिकारियों का सेवा कार्यकाल 2056 से 2061 तक रहेगा.
Also Read: बनारस की तरह गंगा महाआरती अब बिहार में भी, इन दो घाटों के लिए टेंडर जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




