ePaper

Bihar News: पति-पत्नी के रिश्ते में 'वो' की इंट्री पर थाने में बवाल, देखिए वीडियो और जानिए क्या है मामला

Updated at : 28 Jul 2022 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: पति-पत्नी के रिश्ते में 'वो' की इंट्री पर थाने में बवाल, देखिए वीडियो और जानिए क्या है मामला

Bihar News कपड़ा व्यवसायी की कथित प्रेमिका को लेकर बिहार के गया के कोतवाली थाने में व्यवसायी की पत्नी और लड़के ने जमकर हंगामा किया. कपड़ा व्यवसायी की कथित प्रेमिका उसके ही दुकान में काम करती थी.

विज्ञापन

पति-पत्नी के रिश्ते में ‘वो’ की इंट्री पर बिहार के गया के कोतवाली थाने में जमकर बवाल हुआ. दरअसल, यह पूरा मामला बुधवार का है. पति-पत्नी के रिश्ते में ‘वो’ की इंट्री पर नाराज पत्नी ने अपने पति की प्रेमिका का बाल काट दिया वहीं अपने पति की कोतवाली थाने में सब के सामने जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने इस मामले में व्यवसायी की पत्नी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर ली है.

गया के कोतवाली थाने में बुधवार को हाई वोल्टेज ड्रामा तब शुरु हुआ जब व्यवसायी की पत्नी ने अपने पति की दुकान में काम करने वाली एक लड़की के बाल काट दिए. इससे उसका पति नाराज हो गया और वो पीड़िता के साथ अपनी पत्नी के खिलाफ केस करने गया के कोतवाली थाना पहुंच गया. इस बात की भनक लगने पर उसकी पत्नी और बेटा भी थाना पहुंच गए और वहां पर तु-तु- मैं-मैं के बाद नाराज पत्नी ने अपने पति की सबके सामने ही जमकर पिटाई कर दी.

इस मामले पर पुलिस का कहना है कि पीड़िता पहले कपड़ा व्यवसायी की दुकान में काम करती थी. लड़की को लेकर कपड़ा व्यवसायी की पत्नी को शक था. इसपर उसके पति ने लड़की को अपनी दुकान से निकाल दिया. लड़की को दुकान से हटाए जाने के बाद भी पत्नी का शक खत्म नहीं हुआ.इसको लेकर पति- पत्नी में अक्सर लड़ते झगड़ते रहते थे. बहरहाल कोतवाली पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में कपड़ा व्यवसायी की पत्नी और उसके लड़के को गिरफ्तार कर ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन