घरवालों ने जिस बेटे का किया दाह संस्कार, पुलिस ने उसे गर्लफ्रेंड के साथ हनीमून मनाते पकड़ा, जानें पूरी कहानी

Bihar News: बिहार के रोहतास के शिवहर थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, यहां दो अप्रैल से लापता युवक को पुलिस ने बरामद किया है. इस युवक के परिजनों ने इसका दाह संस्कार भी कर दिया था.
Bihar News: बिहार के रोहतास के शिवहर थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, यहां दो अप्रैल से लापता युवक को पुलिस ने बरामद किया है. इस युवक के परिजनों ने इसका दाह संस्कार भी कर दिया था. सिर्फ इतना ही नहीं युवक के परिजनों ने छह लोगों पर हत्या का आरोप भी लगाया था. इस मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया. जानकारी के अनुसार शिवसागर थाना क्षेत्र के नौडिहा का रहने वाला युवक दो अप्रैल को घर से लापता हो गया था.
इसके बाद 13 अप्रैल को अज्ञात शव बरामद किया गया था. यह अज्ञात शव कैमूर जिले के सोमहर में बरामद हुआ था. परिजनों ने अज्ञात शव को अपने बेटे का शव बताया. साथ ही उसका दाह संस्कार भी कर दिया था. शव मिलने के बाद 14 अप्रैल को मृतक के पिता ने छह लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी. पुलिस की जांच में पता चला कि यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग का है. इसके बात पुलिस ने मृतक बताए गए युवक को हरियाणा राज्य के पानीपत से बरामद किया है.
Also Read: बिहार बोर्ड: मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा की डेट जारी, 10 से 13 मई के बीच एग्जाम, जानें कब जारी होगा रिजल्ट
गौरतलब है कि पुलिस ने युवक को एक लड़की के साथ बरामद किया है. इसके बाद इन्हें सासाराम कोर्ट में पेश किया गया है. सासाराम के एसडीपीओ ने जानकारी दी है कि युवक प्रेम प्रसंग में लड़की के साथ घर छोड़कर चला गया था. इसके बाद परिजनों ने किसी के शव का दाह संस्कार भी कर दिया. फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इस बात की भी जांच की जा रही है कि परिजनों ने किस आधार पर युवक को मृत बताया था. साथ ही अब यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि परिजनों ने किसका दाह संस्कार कर दिया था.
Published By: Sakshi Shiva
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










