बिहार: बाराती गाड़ी से लूटपाट के दौरान चालक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के पूर्णिया में बाराती गाड़ी से लूटपाट के दौरान गोलीबारी हुई. जिसमें एक व्यक्ति की मोत हो गई. यह पूरा मामला जिले के धमदाहा धाना क्षेत्र का है. यहां कबइया निवासी जयमनंदन मंडल की मौत हुई है. यह स्कॉर्पियो का मालिक होने के साथ ही ड्राइवर भी था.
Bihar News: बिहार के पूर्णिया में बाराती गाड़ी से लूटपाट के दौरान गोलीबारी हुई. जिसमें एक व्यक्ति की मोत हो गई. यह पूरा मामला जिले के धमदाहा धाना क्षेत्र का है. यहां कबइया निवासी जयमनंदन मंडल की मौत हुई है. यह स्कॉर्पियो का मालिक होने के साथ ही ड्राइवर भी था. यह वाहन को लेकर मल्टीहा से मंजोरा जा रहा था. यह जैसे ही रहिचरनमा पहुंचा. यहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने लूटपाट की घटना का विरोध करने पर गोली चला दी.
गौरतलब है कि इस घटना में स्कॉर्पियो में बैठे दो लोगों को गोली लगी. जयमनंदन मंडल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, दूसरा शख्स घटना में बूरी तरह से घायल है. फिलहाल, घायल का इलाज चल रहा है. बता दें कि मृतक की जहां सिर में गोली लगी थी. जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं, उसके बगल में बेठे शख्स के सिर से छूती हुई गोली निकल गई. इस कारण वह बुरी तरीके से घायल हो गया. इसका इलाज बिहारीगंज के रेफरल अस्पताल में चल रहा है. वहीं, मृतक धमदाहा थाना क्षेत्र के कवरिया गांव का रहने वाला था.
Also Read: बिहार के लोगों को अब मिलेगा अपने बाग का सेब! इन जिलों में होगी बंपर खेती, जानें क्या है सरकार की योजना
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस की ओर से शव को पूर्णिया मेडिकल कालेज भेजा गया है. साथ ही इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
Published By: Sakshi Shiva
Also Read: भोजपुरी सिनेमा ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कई रिकॉर्ड, जानें इंडस्ट्री में किस फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




