बिहार: चाऊमीन वाले के प्यार में पागल पत्नी ने की थी पति की हत्या, पुलिस ने किया हत्या की वारदात का खुलासा

Bihar News: बिहार के नवादा जिले की पुलिस ने हत्या की घटना का खुलासा किया. महिला ने चाऊमीन वाले के प्यार में पड़कर अपने पति की हत्या की साजिश रची. पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.
Bihar News: बिहार के नवादा जिले की पुलिस ने हत्या की घटना का खुलासा किया है. यहां एक महिला ने चाऊमीन वाले के प्यार में पड़कर अपने पति की हत्या कर दी. महिला को अपने मोहल्ले के चाऊमीन बेचने वाले शख्स से प्यार हो गया था. वह उसके प्यार में इतनी पागल हो गई कि उसने अपने प्यार के रास्ते में आ रहे अपने पति की ही प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी. नवादा पुलिस ने हत्या की घटना का खुलासा किया है. एसपी अम्बरीष राहुल ने इस घटना का खुलासा प्रेस वार्ता कर किया है.
इस घटना के सामने आने के बाद सभी को हैरानी हो रही है. इस वारदात का खुलासा करने के साथ ही पुलिस ने महिला समेत छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. वहीं, इस मामले में एक अभियुक्त फरार चल रहा है. गिरफ्तार आरोपियों में सुरेश यादव, संजय सिंह, राजू भल्ला, सुधीर भल्ला, सिकंदर भल्ला, फुलमुनि देवी शामिल हैं. फिलहाल, इन अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है. नवादा एसपी अम्बरीष राहुल ने जानकारी दी है कि 23 जून को रजौली थाने को सूचना मिली थी कि जिले के चटकरी गांव निवासी बच्चू राजवंशी के बेटे बसंत राजवंशी का किसी ने अपहरण किया है.
रजौली थाने में केस दर्ज किया गया था. इसके बाद कोडरमा जिले से शव बरामद किया गया था. शव की पहचान बसंत राजवंशी के रूप में की गई थी. एसआईटी की टीम का गठन हुआ. इसके बाद जांच में इस मामले का खुलासा हुआ. मृतक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी से मिलने से मना किया था. इसके बाद अभियुक्तों ने हत्या की साजिश रची. इन्होंने अपहरण के बाद जंगल में गला दबाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले का खुलासा होने के बाद सभी हैरान है.
Published By: Sakshi Shiva
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




