ePaper

बिहार से बने 8 मंत्रियों में 6 पहली बार संभालेंगे मंत्रालय का काम, चिराग सबसे युवा तो मांझी सबसे अधिक उम्र के मंत्री

Updated at : 10 Jun 2024 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार से बने 8 मंत्रियों में 6 पहली बार संभालेंगे मंत्रालय का काम, चिराग सबसे युवा तो मांझी सबसे अधिक उम्र के मंत्री

MODI 3.0: बिहार से 8 केंद्रीय मंत्री एनडीए की नयी सरकार में बनाए गए हैं. इनमें 6 चेहरे ऐसे हैं जो पहली बार केंद्रीय मंत्रालय संभालेंगे.

विज्ञापन

Modi Cabinet News: लोकसभा चुनाव 2024 में मिले जनादेश के बाद एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार देश में बनी है. नरेंद्र मोदी की टीम इसबार पिछली बार से बड़ी है जिसमें 72 मंत्री हैं. बिहार से भी इसबार अधिक मंत्री बनाए गए हैं. बिहार से 8 मंत्री बनाए गए हैं जिसमें दो राज्यसभा सांसद व 6 नए जीते हुए सांसद हैं. बिहार से बने इन 8 मंत्रियों में 6 चेहरे ऐसे हैं जो पहली बार मंत्रालय संभाल रहे हैं.

बिहार से 8 सांसद बने मंत्री

बिहार से इसबार जदयू के दो, भाजपा के चार, लोजपा(रामविलास) और हम पार्टी के एक-एक सांसदों को मंत्री बनाया गया है. इसमें भाजपा से सतीश दुबे और जदयू से रामनाथ ठाकुर राज्यसभा के सांसद हैं. इसबार बिहार के 8 में 6 सांसद ऐसे हैं जो पहली बार ही केंद्र में मंत्री बने हैं. वहीं दो सांसद पिछली सरकार में भी मंत्री पद संभाल चुके हैं.

ALSO READ: MODI 3.0: बिहार से ब्राह्मण चेहरों में राज्यसभा सांसद सतीश दुबे कैसे पड़े भारी? मोदी कैबिनेट में बने मंत्री

दो सांसद पिछली सरकार में भी थे मंत्री, 6 चेहरे पहली बार मंत्रिमंडल में हुए शामिल

गया से जीतकर संसद पहुंचे जीतनराम मांझी, मुंगेर से तीसरी बार जीते जदयू के राजीव ललन सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू नेता सह राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, लोजपा (रामविलास) के नेता सह हाजीपुर सांसद चिराग पासवान, मुजफ्फरपुर से जीते सांसद चंद्रभूषण चौधरी और भाजपा के राज्यसभा सांसद सतीश दुबे पहली बार केंद्र में मंत्री बन रहे हैं. जबकि बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह और उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय फिर एकबार मंत्री बनाए गए हैं. बता दें कि भाजपा के ये दो कद्दावर नेता पहले भी केंद्र में मंत्री रह चुके हैं. दोनों नेता पिछली सरकार में अलग-अलग विभागों में मंत्री रहे हैं.

चिराग सबसे कम उम्र के तो मांझी सबसे अधिक उम्र के मंत्री

गौरतलब है कि एनडीए में शामिल बिहार के तमाम ऐसे घटक दल जिसके सांसद जीतकर संसद पहुंचे हैं उस दल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. केवल बिहार एनडीए के घटक दल रालोमो का ही प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्रिमंडल में नहीं है. काराकाट से उम्मीदवार बने उपेंद्र कुशवाहा चुनाव हार गए थे. चिराग पासवान बिहार से सबसे कम उम्र के मंत्री ताे वहीं जीतनराम मांझी सबसे अधिक उम्र के मंत्री बने हैं.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन