बिहार में कोरोना से बदतर हो रहे हालात! फिर एक दिन में 15 हजार से ज्यादा नये केस, गांवों से सबसे ज्यादा मामले

Published at :06 May 2021 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में कोरोना से बदतर हो रहे हालात! फिर एक दिन में 15 हजार से ज्यादा नये केस, गांवों से सबसे ज्यादा मामले

Bihar Me Corona Case Update: बिहार में कोरोना की दूसरी  लहर नहीं बल्कि कहर है. राजधानी पटना में हालात बदतर होते जा रहे हैं. सरकारी अस्पताल हो या प्राइवेट, कहीं बेड नहीं हैं तो कही ऑक्सीजन की कमी है. हर दिन संक्रमण और मौत का दर बढ़ रहा है. बिहार में एक बार फिर छठे दिन कोरोना के नये संक्रमितों की संख्या 15 हजार के पार चला गया.

विज्ञापन

बिहार में कोरोना की दूसरी  लहर नहीं बल्कि कहर है. राजधानी पटना में हालात बदतर होते जा रहे हैं. सरकारी अस्पताल हो या प्राइवेट, कहीं बेड नहीं हैं तो कही ऑक्सीजन की कमी है. हर दिन संक्रमण और मौत का दर बढ़ रहा है. बिहार में एक बार फिर छठे दिन कोरोना के नये संक्रमितों की संख्या 15 हजार के पार चला गया.

बिहार में लॉकडाउन के दूसरे दिन यानी गुरुवार को पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 15126 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. लॉकडाउन लगके के पहले 30 अप्रैल को राज्य में नये कोरोना संक्रमितों की संख्या 15853 पायी गयी थी. प

पटना से लोगों के पलायन के बाद चिंताजनक बात यह है कि गुरुवार को पटना जिला में 3665 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं जबकि 30 अप्रैल को पटना जिला में कोरोना के नये संक्रमितों की संख्या 2844 थी. नये कोरोना संक्रमितों में दो-तिहाई संख्या ग्रामीण इलाकों के रहनेवाले हैं.

बिहार में एकबार फिर से कोरोना पॉजिटिवों की रफ्तार बढ़ गयी है. हालांकि पिछले 24 घंटों में राज्य के सिर्फ छह ऐसे जिले हैं जहां पर नये कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 500 से अधिक पायी गयी है. इसमें राजधानी पटना में 3665 जबकि गया जिला 752 नये पॉजिटिव के साथ दूसरे स्थान पर है. इसके अलावा मुजफ्फरपुर जिला में 736, नालंदा जिला में 535, पश्चिम चंपारण जिला में 533 और भागलपुर जिला में 503 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

इसके अलावा अररिया में 251, अरवल में 195, औरंगाबाद जिला में 399, बांका जिला में 125, बेगूसराय में 490, भोजपुर में 172, बक्सर में 269, दरभंगा में 176, पूर्वी चंपारण में 236, गोपालगंज में 315, जमुई में 376, जहानाबाद में 150, कैमूर में 21, कटिहार में 326, खगड़िया में 209, किशनगंज में 124, लखीसराय में 108 मामले सामने आए.

मधेपुरा में 223, मधुबनी में 409, मुंगेर में 448, नवादा में 229, पूर्णिया में 375, रोहतास में 156, सहरसा में 360, समस्तीपुर में 422, सारण में 441, शेखपुरा में 155, शिवहर में 109, सीतामढ़ी में 141, सीवान में 277, सुपौल में 300 और वैशाली जिला में 307 नये कोरोना पॉजिटिव केस पाये गये हैं. इसके अलावा अन्य जिलों के 108 लोगों के कोरोना सैंपल भी पॉजिटिव पाये गये हैं.

Also Read: कोरोना संकट में प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी या किसी गड़बड़ी की सूचना इस नंबर पर दें, फौरन होगा एक्शन

Posted By: utpal Kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन