बिहार में शादी के दौरान गांव वालों ने बारातियों को बनाया बंधक, सात फेरे से पहले ही उल्टे पांव घर लौटा दूल्हा, जानें पूरा माजरा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 May 2021 4:53 PM
bihar news in hindi: बिहार के नालंदा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है. जिले के सारे थाना के गिलानी गांव में शादी के दौरान दूल्हे को मिर्गी आ गई, जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया. हालांकि काफी मशक्कत के बाद बारातियों को छुड़ाया जा सका.
Bihar news: बिहार के नालंदा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है. जिले के सारे थाना के गिलानी गांव में शादी के दौरान दूल्हे को मिर्गी आ गई, जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया. हालांकि काफी मशक्कत के बाद बारातियों को छुड़ाया जा सका.
जानकारी के मुताबिक नालंदा के गिलानी गांव में शादी की रस्में हो रही थी. इसी दौरान जब पंडित जी फेरे के मंत्र पढ़ाने लगे तो दूल्हा गिर पड़ा. दुल्हन पक्ष को मिर्गी की जानकारी मिली तो दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया. घटना के बाद वर और वधु पक्ष में काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला.
गांव में बैठी पंचायत– बताया जा रहा है कि जब दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ तो, वधु पक्ष वालों ने दूल्हे के रिश्तेदारों और बारातियों को बंधक बना लिया. दुल्हन पक्ष का कहना था कि शादी में खर्च हुए सारे पैसे दूल्हे के परिवार वालें लौटाएं. इसके बाद गांव में पंचायत बैठी, जिसके बाद दुल्हे और बारातियों को छोड़ा गया. वहीं घटना के बाद पुलिस भी वहां पहुंची, लेकिन किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं की.
लॉकडाउन में शादी को लेकर ये है नियम- बिहार सरकार ने शादी समारोह में शामिल होने को लेकर भी आदेश जारी किया है. सरकार ने बताया है कि अब बिहार में किसी भी शादी समारोह में सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं. सरकारी आदेश के मुताबिक अब शादी से पहले पुलिस स्टेशन पर इस संबंध में सूचित कर परमिशन लेना होगा
Also Read: Lockdown Latest News : कोरोना से कराह रहा देश, देखें कहां-कहां लगा लॉकडाउन, कहां कितनी सख्ती
Posted By: Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










