Bihar Liquor Ban: पटना के कंकरबाग से शराब की बड़ी खेप बरामद, 32 कॉर्टन अंग्रेजी शराब बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2022 1:54 PM
पटना के कंकड़बाग थाने की पुलिस ने एक स्कॉर्पियो सहित 32 कॉर्टन अंग्रेजी शराब जब्त किया. साथ ही एक तस्कर गजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया जबकि चार आरोपित अभी फरार हैं. बरामद शराब यूपी में बनाई गयी है.
राजधानी पटना के कंकड़बाग थाने की पुलिस ने एक स्कॉर्पियो सहित 32 कॉर्टन अंग्रेजी शराब जब्त किया. साथ ही एक तस्कर गजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया जबकि चार आरोपित अभी फरार हैं. बरामद शराब यूपी में बनाई गयी है. तस्करों द्वारा शराब की यह खेप सीवान से लाई गई थी, जिसे पटना के कंकड़बाग के चिरैयाटांड पुल इलाके में सप्लाई की जानी थी, लेकिन सप्लाई होने से पहले पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ ली.
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपित ने बताया कि वह अपने जीजा राहुल कुमार पाल, चंदन कुमार यादव, विशाल कुमार के साथ मिलकर सीवान के कोठिया गांव के रहनेवाले मामा से शराब खरीदी थी. चंदन मूलरूप से मोकामा, राहुल कुमार मसौढ़ी तथा विशाल कॉलोनी मोड़ का रहनेवाला है जबकि शराब की खेप मुहैया करानेवाला मामा सीवान के कोठिया का है. इस मामले में पकड़े गए आरोपित समेत कुल पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस जहां उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने में जुटी है तो वहीं पकड़े गए आरोपित गजेंद्र कुमार को पुलिस ने जेल भेज दिया है.
Also Read: Liquor smuggling : झारखंड से ट्रेनों और कार के जरिये तस्करी कर बिहार लायी जा रही शराब बरामद
कंकड़बाग थाना प्रभारी रवि शंकर सिंह के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि सीवान से आ रही एक स्कॉर्पियो से शराब की बड़ी खेप कंकड़बाग कॉलोनी लाई जा रही है. मिली सूचना के आधार पर स्कॉपियो की घेराबंदी की गई. इसी दौरान शराब लादकर आ रही स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा, लेकिन उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया गया. इस दौरान चालक चंदन समेत चार आरोपित भाग गए जबकि गाड़ी में सवार गजेंद्र कुमार पकड़ा गया. तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो के अंदर से 32 कॉर्टन अंग्रेजी शराब मिली. सभी कॉर्टन में महंगे ब्रांड की अंग्रेजी शराब मौजूद थी, शराब समेत स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई है.
स्कॉर्पियो पर अंकित नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक का पता लगाया जा रहा है. अज्ञात गाड़ी मालिक पर भी केस दर्ज किया गया गया है. पकड़े गए आरोपित गजेंद्र के कब्जे से दो महंगे मोबाइल जबकि फरार आरोपित चंदन के नाम का आधार कार्ड व सीआरपीएफ का फर्जी पहचान पत्र भी जब्त किया गया है. जब्त मोबाइल में मौजूद नंबरों के आधार पर शराब से जुड़े अन्य तस्करों तक पुलिस द्वारा पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










