Bihar News : श्रमिकों के परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाएगा, पढ़ें बिहार की टॉप 5 खबरें
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 May 2020 6:32 AM
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि बाहर से लौटे श्रमिकों के परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ें. इससे राज्य मे चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी और उसका लाभ भी मिलेगा. जीविका के माध्यम से बिहार में महिलाओं में काफी जागृति आयी है. आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आत्मनिर्भर भी हुई हैं. इसके अलावा मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर सूबे के सात जिलों में विशेष अलर्ट जारी किया गया है. आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने स्वास्थ्य और पीएचइडी के साथ वीसी कर इन जिलों को आवश्यक निर्देश दिया. लू के मद्देनजर इन संवेदनशील जिलों में रोहतास, कैमूर, नवादा, औरंगाबाद, गया, जमुई, जहानाबाद शामिल है. जिले के विभिन्न कोरेंटिन कैंपों में रह रहे प्रवासी श्रमिकों को तय सीमा पूरा करने के बाद इच्छुक श्रमिकों को मनरेगा कार्य से जोड़ा जा रहा है. डीडीसी रवि प्रकाश ने बताया है कि जिले में अब तक इच्छुक 4394 प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा के तहत जॉब कार्ड निर्गत किया गया है. आइए बिहार राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि बाहर से लौटे श्रमिकों के परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ें. इससे राज्य मे चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी और उसका लाभ भी मिलेगा. जीविका के माध्यम से बिहार में महिलाओं में काफी जागृति आयी है. आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आत्मनिर्भर भी हुई हैं. इसके अलावा मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर सूबे के सात जिलों में विशेष अलर्ट जारी किया गया है. आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने स्वास्थ्य और पीएचइडी के साथ वीसी कर इन जिलों को आवश्यक निर्देश दिया. लू के मद्देनजर इन संवेदनशील जिलों में रोहतास, कैमूर, नवादा, औरंगाबाद, गया, जमुई, जहानाबाद शामिल है. जिले के विभिन्न कोरेंटिन कैंपों में रह रहे प्रवासी श्रमिकों को तय सीमा पूरा करने के बाद इच्छुक श्रमिकों को मनरेगा कार्य से जोड़ा जा रहा है. डीडीसी रवि प्रकाश ने बताया है कि जिले में अब तक इच्छुक 4394 प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा के तहत जॉब कार्ड निर्गत किया गया है. आइए बिहार राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि बाहर से लौटे श्रमिकों के परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ें. इससे राज्य मे चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी और उसका लाभ भी मिलेगा. जीविका के माध्यम से बिहार में महिलाओं में काफी जागृति आयी है. आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आत्मनिर्भर भी हुई हैं.
Also Read: श्रमिकों के परिवारों को सेल्फ हेल्प ग्रुप से जोड़े : सीएम
मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर सूबे के सात जिलों में विशेष अलर्ट जारी किया गया है. आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने स्वास्थ्य और पीएचइडी के साथ वीसी कर इन जिलों को आवश्यक निर्देश दिया. लू के मद्देनजर इन संवेदनशील जिलों में रोहतास, कैमूर, नवादा, औरंगाबाद, गया, जमुई, जहानाबाद शामिल है.
Also Read: लू को लेकर सात जिलों में विशेष अलर्ट
जिले के विभिन्न कोरेंटिन कैंपों में रह रहे प्रवासी श्रमिकों को तय सीमा पूरा करने के बाद इच्छुक श्रमिकों को मनरेगा कार्य से जोड़ा जा रहा है. डीडीसी रवि प्रकाश ने बताया है कि जिले में अब तक इच्छुक 4394 प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा के तहत जॉब कार्ड निर्गत किया गया है.
Also Read: प्रवासी सहित अब तक 43,591 श्रमिकों को मिला रोजगार
बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 2870 तक पहुंच गयी है. मंगलवार को 133 नये मामले सामने आये. खगड़िया में सबसे अधिक 23 नये केस मिले, जबकि किशनगंज में 17, बांका में 15, भागलपुर में 14, दरभंगा व सहरसा में 12-12, सुपौल में आठ, शेखपुरा में सात, सारण में पांच, गया, गोपालगंज व लखीसराय में चार-चार, अररिया में तीन और नालंदा, वैशाली, सीवान, जमुई व मधेपुरा में एक-एक नये मरीज मिले.
Also Read: 133 नये पॉजिटिव के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या 2870 पहुंची
लॉकडाउन में कई तरह की छूट मिलने के बावजूद बेवजह सड़क पर आने-जाने वालों के प्रति ट्रैफिक पुलिस मंगलवार को भी सख्त दिखी. रात आठ बजे तक ऐसे 271 वाहन चालकों पर 2.47 लाख का जुर्माना लगाया गया. साथ ही 55 वाहनों को जब्त भी किया गया.
Also Read: 271 वाहनों पर लगाया गया 2.47 लाख का जुर्माना, 55 जब्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










