श्रमिकों के परिवारों को सेल्फ हेल्प ग्रुप से जोड़े : सीएम
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 May 2020 12:25 AM
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि बाहर से लौटे श्रमिकों के परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ें. इससे राज्य मे चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी और उसका लाभ भी मिलेगा. जीविका के माध्यम से बिहार में महिलाओं में काफी जागृति आयी है.
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि बाहर से लौटे श्रमिकों के परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ें. इससे राज्य मे चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी और उसका लाभ भी मिलेगा. जीविका के माध्यम से बिहार में महिलाओं में काफी जागृति आयी है. आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आत्मनिर्भर भी हुई हैं. मुख्यमंत्री कोरोना की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों की मुख्य सचिव के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन श्रमिकों की पल्स पोलियो अभियान के तर्ज पर डोर-टू-डोर विस्तृत स्क्रीनिंग करायी जाये. स्क्रीनिंग टीम के साथ स्किल सर्वे का कार्य करने वाले लोग भी रहें, ताकि श्रमिक से संबंधित पूरी जानकारी मिल सके.
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में लीची, मशरूम, मधुमक्खी पालन, मखाना, कपड़ा, फर्नीचर, चमड़ा और पेवर्स ब्लॉक की काफी संभावनाएं हैं. इनसे संबंधित उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद करें. श्रमिकों की अधिक-से-अधिक स्किल ट्रेनिंग करायी जाये.प्रोटोकॉल के अनुसार तेजी से कराएं टेस्टिंगमुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर से आये श्रमिक, जो कोरेंटिन में रह रहे हैं, उनकी प्रोटोकॉल के अनुसार तेजी से टेस्टिंग होती रहे. बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर आ रहे हैं. इनमें काफी पॉजिटिव पाये जा रहे हैं. ऐसी स्थिति में सभी जिलों में आइसोलेशन बेडों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है. साथ ही डेडिकेटेड अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाते हुए पूरी तैयारी रखी जाये.स्किल के अनुसार मिले काममुख्यमंत्री ने कहा कि लौटे प्रवासियों को उनके स्किल के अनुसार काम मिले. बिहार के श्रमिक जो अन्य राज्यों से यहां वापस आये हैं, उन्हें काफी तकलीफ झेलनी पड़ी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक करते रहें. सोशल डिस्टैंसिंग ही इसका सबसे प्रभावकारी उपाय है. सभी लोग सचेत और सतर्क रहेंगे, तभी स्वस्थ रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










