साली के इश्क में जीजा ने ANM पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड, गिरफ्तारी के बाद खुले ये राज...

Updated at : 02 Jun 2023 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
साली के इश्क में जीजा ने ANM पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड, गिरफ्तारी के बाद खुले ये राज...

सुधा की हत्या की साजिश में उसकी अपनी बहन भी शामिल थी. साली के प्यार में पड़कर आरोपी राजेंद्र मंडल ने अपनी पत्नी की सोते समय ही गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया.

विज्ञापन

बिहार के लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र में एक महिला कि हत्या का मामला सामने आया है. इस हत्या की जब पुलिस ने जांच शुरु की तो चौंकाने वाली साजिश का खुलासा हुआ. जो साक्ष्य पुलिस को मिले उसके अनुसार महिला की हत्या उसके पति ने ही की है. साली के प्रेम पत्नी बाधा बन रही थी. इससे परेशान होकर पति अपनी साली के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी. पति समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह घटना बिहार के लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र के अरमा गांव की है.आरोपी शख्स ने पत्नी सुधा को जब वह सो रही थी उसी समय गोली मारकर हत्या कर दिया. मरने वाली सुधा मुंगेर में एएनएम के पद पर कार्यरत थीं. सुधा की हत्या की साजिश में उसकी अपनी बहन भी शामिल थी. साली के प्यार में पड़कर आरोपी राजेंद्र मंडल ने अपनी पत्नी की सोते समय ही गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया. पुलिस ने मृतका एएनएम सुधा के पति राजेंद्र मंडल, साली सुमन भारती और उसके बेटे सौरभ को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा और खोखा भी बरामद कर लिया है.

लखीसराय पुलिस का कहना है कि हमें सूचना मिली कि अरमा गांव में राजेंद्र मंडल के घर पर गोली चली है. उक्त सूचना के आलोक में घटनास्थल पर पहुंची. वहां पर देखा कि मुंगेर में कार्यरत एएनएम सुधा श्री की हत्या हो गई है. शव खून से लथपथ अवस्था में बरामदे में पड़ा था. पुलिस ने जब मृतिका की पति राजेंद्र मंडल, बेटे सौरभ और साली सुमन भारती से पूछताछ की तो कई अहम जानकारी मिली. पुलिस का कहना है कि सुधा श्री अपने पति के अवैध संबंध का निरंतर विरोध कर रही थी. इसी कारण पति ने अपनी साली के साथ मिलकर पत्नी को रास्ते हटाने की साजिश रची और उसकी हत्या कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन