ePaper

Bihar Ka Mausam: पटना-छपरा में घना कोहरा, 50 मीटर विजिबिलिटी, IMD का बारिश-कोहरा अलर्ट

Updated at : 03 Feb 2026 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Ka Mausam

Bihar Ka Mausam

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम की आंख-मिचौली ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. एक तरफ जहां सूरज निकलने के इंतजार में लोग ठिठुर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी कर चिंता बढ़ा दी है. गंगा के मैदानी इलाकों से लेकर दक्षिण बिहार के पठारी क्षेत्रों तक, फिलहाल कुहासे की सफेद चादर और बादलों के डेरे ने कनकनी बरकरार रखी है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड के साथ कोहरे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार के बाद मंगलवार को भी राज्य के 19 जिलों में घना कोहरा छाया रहा. सबसे खराब हालात छपरा में देखे गए, जहां सुबह के वक्त विजिबिलिटी घटकर महज 50 मीटर रह गई.

IMD ने संकेत दिए हैं कि अगले एक-दो दिन तक यही स्थिति बनी रह सकती है, 4 फरवरी के बाद धीरे-धीरे कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है.

19 जिलों में कोहरे का असर

IMD के अनुसार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा देखने को मिला. गंगा के आसपास के इलाकों में कोहरा ज्यादा सघन रहा, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ.

मौसम विभाग ने रोहतास और कैमूर जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा आसपास के जिलों में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. हल्की बारिश या बूंदाबांदी के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है और ठंड का अहसास बढ़ सकता है.

अगले 48 घंटे में कैसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों में बिहार के कई हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभव है. हालांकि जिन जिलों में बादल या बारिश रहेगी, वहां तापमान स्थिर या थोड़ा नीचे रह सकता है. 10 फरवरी के बाद ठंड के असर में कमी आने के संकेत हैं.

कोहरा क्यों बन रहा है इतना घना

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बावजूद वातावरण में नमी बनी हुई है. रात के समय तापमान गिरने और हवा की रफ्तार कम होने से संघनन की प्रक्रिया तेज हो जाती है, जिससे सुबह के वक्त घना कोहरा बन रहा है.

IMD ने चेतावनी दी है कि भले ही दिन में धूप खिले, लेकिन अगले कुछ दिनों तक सुबह और देर रात के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा. विशेष रूप से गंगा से सटे इलाकों में विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर के बीच रहने का अनुमान है.

हड्डियों को कंपाने वाली इस ठंड और कोहरे के बीच राहत की खबर यह है कि 10 फरवरी के बाद बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव आएगा.

IMD का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा सकती है. फिलहाल किशनगंज राज्य में सबसे गर्म महसूस किया जा रहा है, जबकि मुजफ्फरपुर और भागलपुर का सबौर इलाका कड़ाके की ठंड की चपेट में है.

Also Read: अनंत सिंह तीन महीने बाद शपथ लेने जेल से आएंगे बाहर, पटना सिविल कोर्ट ने बाहुबली विधायक को दी इजाजत

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन