ग्रामीण इलाकों में नल जल योजना : देश के टाॅप चार राज्यों में बिहार, गुजरात-महाराष्ट्र को छोड़ा पीछे

Updated at : 19 Aug 2021 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में नल जल योजना : देश के टाॅप चार राज्यों में बिहार, गुजरात-महाराष्ट्र को छोड़ा पीछे

बिहार ग्रामीण इलाकों में नल जल योजना पहुंचाने में देश के चार टाॅप राज्यों में शामिल हो गया है. गोवा, तेलंगाना और हरियाणा के बाद बिहार में सबसे अधिक गांवों में नल जल योजना के तहत कनेक्शन दिये गये हैं.

विज्ञापन

पटना. बिहार ग्रामीण इलाकों में नल जल योजना पहुंचाने में देश के चार टाॅप राज्यों में शामिल हो गया है. गोवा, तेलंगाना और हरियाणा के बाद बिहार में सबसे अधिक गांवों में नल जल योजना के तहत कनेक्शन दिये गये हैं.

बिहार में 1.84 प्रतिशत घरों में कनेक्शन के साथ 2019 में योजना की शुरुआत हुई थी, जो अब 86.96 प्रतिशत ग्रामीण घरों तक पहुंच चुकी है, जबकि गोवा और तेलंगाना में सौ फीसदी और हरियाणा में 99.56 फीसदी ग्रामीण घरों में नल जल का कनेक्शन दिया गया है.

मिशन के डैशबोर्ड पर उपलब्ध बुधवार के आंकड़ों के अनुसार, मिशन की शुरुआत के बाद से देश भर में उपलब्ध कराये गये 4.73 करोड़ नल के पानी के कनेक्शन में से 1.46 करोड़ बिहार में हैं. यानी हर तीसरा नया कनेक्शन बिहार का रहा है.

गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु बिहार से पीछे

गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु कभी बिहार से बहुत आगे थे, अब नल के पानी के कनेक्शन में पीछे हैं. योजना जब शुरू हुई थी, गुजरात में 70.13 फीसदी ग्रामीण घरों में, महाराष्ट्र में 34.02 फीसदी और तमिलनाडु में 17.15 प्रतिशत घरों में नल के पानी की आपूर्ति थी. आज ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में 84.06 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 65.08 प्रतिशत और तमिलनाडु में 34.74 प्रतिशत घरों में ही नल का जल पहुंच पाया है.

नये आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 11.13 प्रतिशत , उत्तर प्रदेश में 12.29 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 13.11 प्रतिशत, झारखंड में 13.98 प्रतिशत और असम में 16.69 प्रतिशत घरों में ही नल का जल कनेक्शन हो पाया है, जो देश में पांच सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन