Bihar में इंटर व मैट्रिक परीक्षा के लिए बड़ी खबर, इस दिन से भरा जाएगा फॉर्म, अभी जान लें पूरा डिटेल

बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा-2024 के लिए फॉर्म भरने के साथ-साथ सेंटअप परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी है. इंटर परीक्षा-2024 के लिए फॉर्म 25 अगस्त से आठ सितंबर 2023 तक भरा जायेगा. इंटर सेंटअप परीक्षा 11 से 21 अक्तूबर तक होगी.
बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा-2024 के लिए फॉर्म भरने के साथ-साथ सेंटअप परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी है. इंटर परीक्षा-2024 के लिए फॉर्म 25 अगस्त से आठ सितंबर 2023 तक भरा जायेगा. इंटर सेंटअप परीक्षा 11 से 21 अक्तूबर तक होगी. वहीं, इंटर परीक्षा-2024 के कार्यक्रम का प्रकाशन 10 दिसंबर को किया जायेगा. वहीं, बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटर परीक्षा-2025 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 10 से 25 सितंबर तक किया जायेगा.
इंटर परीक्षा-2024 में शामिल होने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षार्थियों का डमी रजिस्ट्रेशन व अनुमति पत्र 27 जुलाई को जारी कर दिया जायेगा. इसे 10 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं. इस दौरान शिक्षण संस्थानों के प्रधान उसे डाउनलोड कर स्टूडेंट्स को उपलब्ध करायेंगे और ऑनलाइन त्रुटि सुधार करेंगे. त्रुटि सुधार के बाद मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड 23 अगस्त को जारी कर दिया जायेगा. शिक्षण संस्थान इसे सात सितंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं. संस्थानों के प्रधान रजिस्ट्रेशन कार्ड स्टूडेंट्स को उपलब्ध करायेंगे.
इंटर परीक्षा-2024 में शामिल होने के लिए डमी एडमिट कार्ड त्रुटि सुधार के लिए तीन अक्तूबर को अपलोड कर दिया जायेगा. इसे 17 अक्तूबर तक डाउनलोड कर सुधार कर सकते हैं. आनंद किशोर ने बताया कि इन सभी तिथियों में अपरिहार्य कारणवश परिवर्तन हो सकता है. आवेदन करने की तिथि में बिना विलंब शुल्क के अथवा विलंब शुल्क के साथ तिथि विस्तारित भी किया जा सकता है.
आनंद किशोर ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा- 2024 में शामिल होने के लिए रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स की कक्षा नौवीं की आंतरिक वार्षिक परीक्षा -2023 फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के प्रथम सप्ताह में होगी. वहीं, इन स्टूडेंट्स का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 27 जुलाई को जारी किया जायेगा. रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार 10 अगस्त तक करवा सकते हैं. ऑनलाइन त्रुटि सुधार के बाद मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड 23 अगस्त को जारी कर दिया जायेगा. संस्थान इसे सात सितंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं.
मैट्रिक परीक्षा-2024 का डमी एडमिट कार्ड तीन अक्तूबर को जारी किया जायेगा. वहीं, इसमें सुधार 17 अक्तूबर तक करवा सकते हैं. इसकी जिम्मेदारी संस्थान के प्रधान की होगी. इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स की सेंटअप परीक्षा 16 से 25 नवंबर तक होगी. मैट्रिक परीक्षा-2024 का कार्यक्रम 10 दिसंबर, 2023 को जारी किया जायेगा. आनंद किशोर ने कहा कि मैट्रिक परीक्षा-2025 में शामिल होने वाले नौवीं के स्टूडेंट्स 10 से 25 सितंबर, 2023 तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




