ePaper

बिहार: पैसे नहीं दिए तो AK47 से भून देंगे... पैक्स अध्यक्ष से मांगी गयी 10 लाख की रंगदारी

Updated at : 21 Apr 2023 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: पैसे नहीं दिए तो AK47 से भून देंगे... पैक्स अध्यक्ष से मांगी गयी 10 लाख की रंगदारी

बिहार में एक बार फिर रंगदारी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिले का है. यहां रंगदारों ने एक पैक्स अध्यक्ष से 10 लाख रुपए रंगदारी की मांग की है. रंगदारों ने पैक्स अध्यक्ष को धमकी दी है कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो एके 47 से उसकी हत्या कर दी जाएगी.

विज्ञापन

मोतिहारी. बिहार में एक बार फिर रंगदारी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिले का है. यहां रंगदारों ने एक पैक्स अध्यक्ष से 10 लाख रुपए रंगदारी की मांग की है. रंगदारों ने पैक्स अध्यक्ष को धमकी दी है कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो एके 47 से उसकी हत्या कर दी जाएगी. इस धमकी के बाद पैक्स अध्यक्ष का परिवार दहशत में है. वैसे घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले के छानबीन में जुट गयी है.

पत्नी के मोबाइल पर आया था फोन

जानकारी के अनुसार मोतिहारी शहर के अगरवा मोहल्ला निवासी पश्चिमी सिसवा के पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह से रंगदारों ने 10 लाख रुपए की डिमांड की है. रंगदारों ने पैक्स अध्यक्ष की पत्नी के मोबाइल फोन पर कॉल कर रंगदारी मांगी है. पीड़ित पैक्स अध्यक्ष ने थाने में केस दर्ज कराया है. उन्होंने प्राथमिकी में अपने जान को खतरा बताया है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है.

पहले भी मिल चुकी है धमकी 

पैक्स अध्यक्ष संजीव सिंह ठेकेदारी का भी काम करते हैं. बीते 16 अप्रैल को रंगदारों ने रंगदारी के पैसों के लिए फोन किया था और कहा था कि 10 लाख दे दो, नहीं तो एके 47 से भून देंगे. इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में था. इससे पहले भी साल 2021 में पैक्स अध्यक्ष को धमकी मिली थी, लेकिन केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी. इसलिए इस बार वो पुलिस के पास जाने का फैसला देर से लिये. वैसे पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन