बिहार के सरकारी स्कूलों में तीन से 13 सितंबर तक आयोजित होगा तरंग मेधा उत्सव, जिले भर के बच्चे होंगे शामिल

Published at :01 Sep 2022 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
school girls

school girls

बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक असंगा चुबा आओ के सम्बन्धी पत्र के साथ डीइओ ने अपना भी पत्र जारी कर सभी बीइओ व प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है.जिसमें पूरे जिले में तीन सितंबर को उपरोक्त प्रतियोगिता आयोजित करने का आदेश है. तरंग प्रतियोगिता के तहत अलग-अलग विधाओं में बच्चों के बीच प्रतियोगिता होगी.

विज्ञापन

कोरोना त्रासदी के दो साल बन्द रहने के बाद आगामी तीन से 13 सितंबर तक में जिले भर के सरकारी और मान्यता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच दो चरणों में तरंग मेधा उत्सव का आयोजित करने की तिथि डीइओ रजनीकांत प्रवीण ने निर्धारित कर दी है. इसके तहत स्कूल स्तर से लेकर प्रखंड, जिला, प्रमंडल और राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी. तरंग प्रतियोगिता के तहत अलग-अलग विधाओं में बच्चों के बीच प्रतियोगिता होगी.

डीईओ ने स्कूलों को दिया निर्देश

बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक असंगा चुबा के सम्बन्धी पत्र के साथ डीइओ ने अपना भी पत्र जारी कर सभी बीइओ व प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है.जिसमें पूरे जिले में तीन सितंबर को उपरोक्त प्रतियोगिता आयोजित करने का आदेश है.वही प्रखंड स्तर पर आयोजन के लिए डीइओ के स्तर से अनुमंडलवार तिथियों का निर्धारण किया गया है.जिसके अनुसार छह सितंबर को बेतिया अनुमंडल के सभी प्रखण्डों में यह आयोजन एक ही दिन किया जायेगा. इसी प्रकार सात सितंबर को नरकटियागंज और आठ सितंबर को बगहा अनुमंडल के प्रत्येक प्रखंड में तरंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा.बीइपी के मीडिया संभाग के नोडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रत्येक प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन पर 30 हजार तक के खर्च की अनुमति दी गयी है.वही 13 सितंबर को सुनिश्चित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विपिन उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय परिसर को चुना गया है.जहां प्रत्येक विधा सीनियर और जूनियर वर्ग 1-1 अव्वल प्रतिभागियों तथा क्विज प्रतियोगिता से दो दो प्रतिभागियों को भेजने का आदेश है.

दो चरणों में सम्पन्न होगी प्रतियोगिता

परियोजना निदेशक के संबंधित पत्र के आलोक में एपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि तरंग प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत प्रथम चरण में सांस्कृतिक और अकादमिक तथा द्वितीय चरण में खेलकूद से संबंधित प्रतियोगिताएं होंगी. प्रथम चरण में सांस्कृतिक और अकादमिक प्रतियोगिताएं स्कूल स्तर से शुरू होकर राज्य स्तर तक होंगी. स्कूल स्तर पर छह विधाओं पेंटिंग, सामान्य ज्ञान, क्विज क्रॉसवर्ड, निबंध, आशु भाषण तथा स्पेलबी प्रतियोगिता होगी. इन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी दो कैटिगरीब जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 तथा सीनियर वर्ग कक्षा नौवीं से 12वीं में आयोजित होंगी. प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त विजेता प्रखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे. स्कूल जूनियर तथा सीनियर से सात प्रतिभागियों को चुना जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन