बिहार सरकार ने जारी की नयी गाइडलाइन, सात दिनों के बाद खत्म कर सकते हैं होम आइसोलेशन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jan 2022 6:58 AM

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि होम आइसोलेशन वाले संक्रमितों को लगातार तीन दिन तक बुखार नहीं आता है, तो वह अपने को स्वस्थ घोषित कर सकते हैं. उनको आरटीपीसाआर जांच कराने की आवश्यकता भी नहीं है.

विज्ञापन

कोरोना की नयी लहर के मद्देनजर केंद्र सरकार ने होम कोरेंटिन की नयी गाइडलाइन जारी की है. अब होम आइसोलेशन में रहनेवाले संक्रमितों को सात दिन तक ही घर में रहना है. इसके बाद जांच कराने की जरूरत नहीं है. होम आइसोलेशन में रहनेवाले माइल्ड और एसिम्टोमेटिक संक्रमित औसतन तीन से पांच दिनों में स्वस्थ हो रहे हैं.

बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि होम आइसोलेशन वाले संक्रमितों को लगातार तीन दिन तक बुखार नहीं आता है, तो वह अपने को स्वस्थ घोषित कर सकते हैं. उनको आरटीपीसाआर जांच कराने की आवश्यकता भी नहीं है. पहले होम आइसोलेकशन की अवधि 10 दिन थी.अपर मुख्य सचिव ने बताया कि किशोरों को मिशन मोड में टीकाकरण किया जायेगा. अब तक राज्य के साढ़े चार लाख किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है.

कल से डाक से भेजी जायेंगी होम आइसोलेशन वाले मरीजों को दवाएं

राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेश संजय कुमार सिंह ने बताया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को डाक से दवाओं की किट भेजी जायेगी. होम आइसोलेशन वाले संक्रमितों में कुछ का पता व मोबाइल नंबर पता करने में कठिनाई हो रही है. कोविन पोर्टल को फिर से सार्वजनिक किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन