ePaper

पुल-पुलियों के निर्माण पर बिहार सरकार खर्च कर रही है 50 हजार करोड़, जमीन अधिग्रहण में सहयोग का नीतीश कुमार ने दिया केंद्र को भरोसा

Updated at : 11 Dec 2020 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
पुल-पुलियों के निर्माण पर बिहार सरकार खर्च कर रही है 50 हजार करोड़, जमीन अधिग्रहण में सहयोग का नीतीश कुमार ने दिया केंद्र को भरोसा

राज्य सरकार ने भी अपनी तरफ से राज्य उच्च पथों के निर्माण पर 54 हजार करोड़ से ज्यादा राशि खर्च की है.

विज्ञापन

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा सड़कों और पुलों के निर्माण में हमलोगों से जमीन के अधिग्रहण के संबंध में जो अपेक्षाएं हैं, उसमें हमलोग पूरी तरह से सहयोग करेंगे.

केंद्र सरकार राज्य में 50 हजार करोड़ से अधिक राशि सड़क और पुल-पुलियों के निर्माण पर खर्च कर रही है. राज्य सरकार ने भी अपनी तरफ से राज्य उच्च पथों के निर्माण पर 54 हजार करोड़ से ज्यादा राशि खर्च की है.

उन्होंने राज्य में इथेनॉल उद्योग लगाने के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सुझाव और सहयोग के आश्वासन पर उन्हें धन्यवाद दिया. साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का राज्य के विकास कार्य में सहयोग मिल रहा है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड की स्वीकृति के लिए नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया. साथ ही कहा कि बिहटा में नया एयरपोर्ट बनाने का काम शुरू किया गया है.

एलिवेटेड रोड के बनने से बिहटा एयरपोर्ट तक जाने में लोगों को काफी सहूलियत होगी. उन्होंने कहा कि उनकी मांग पर लखनऊ से गाजीपुर तक बनने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बिहार के बक्सर तक विस्तारित करने सहित कई योजनाओं की स्वीकृति दी गयी है.

बक्सर से बनारस तक फोरलेन सड़क के निर्माण से बिहार के लोगों का वाराणसी तक आवागमन आसान हो जायेगा. इसके लिए उन्होंने नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया. साथ ही अगले वर्ष कई पुलों और सड़कों का उद्घाटन उनके द्वारा होने की उम्मीद जतायी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन