बिहार को मिला तोहफा, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सोन नदी पर बने नये कोईलवर पुल का किया उद्घाटन

सोन नदी पर 158 वर्षों बाद बिहार को नये पुल की सौगात मिली है.
पटना. सोन नदी पर 158 वर्षों बाद बिहार को नये पुल की सौगात मिली है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कोईलवर में सोन नदी पर बने नये कोईलवर पुल का उद्घाटन किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश वर्चुअल तौर पर मौजूद रहे.
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री आरके सिंह और जनरल (डॉ) वीके सिंह (सेवानिवृत्त), उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, सांसद रामकृपाल यादव, पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडेय, मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, एनएचएआइ के क्षेत्रीय पदाधिकारी लेफ्टनेंट कर्नल चंदन वत्स मौजूद दिखे.
उदघाटन के साथ ही नये कोईलवर में पर आवागमन शुरू हो गया है. इस पुल के बन जाने से दक्षिण व मध्य बिहार के शहरों – पटना, आरा, बक्सर, छपरा के बीच यातायात सुगम हो गया है.
पुल की लंबाई 1.528 किमी है. पुल के डेक की चौड़ाई 16.0 मीटर है तथा ऊपर में 1.5 मीटर का फुटपाथ भी है. पुल के 74 स्पैन हैं. प्रत्येक स्पैन की लंबाई 41.3 मीटर है. पीयर में 432 पाइल हैं.
6 लेन वाले इस पुल पर अभी फिलहाल तीन लेन पर ही परिचालन शुरू किया जा रहा है. शुरू में इसे 4 लेन में ही बनाया जाना था लेकिन भविष्य में जाम की स्थिति को देखते हुए इसे 6 लेन बनाने पर सहमती बन गई.
वहीं नया पुल अभी वन वे ही रहेगा. आरा से पटना आने वाले ट्रैफिक द्वारा इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा. पटना से आरा जाने के लिए पुराने कोईलवर पुल का ही इस्तेमाल करना होगा.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










