Live Updates

Bihar Flood Updates: बिहार में मॉनसून में फिर आयी तेजी, प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी होगी भारी बारिश

Updated:
विज्ञापन

Bihar Flood Live Updates: पटना : राज्य में बाढ़ के हालात तेजी से सुधर रहे हैं, लेकिन अभी भी 77 लाख लोग बाढ़ग्रस्त हैं. सूचना सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि सूबे के 16 जिलों के 127 प्रखंडों की 1,271 पंचायतों में बाढ़ है. अब तक 77 लाख 18 हजार 788 लोग पीड़ित हुए हैं. हालांकि, बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है. बाढ़ग्रस्त इलाकों में चलाये जा रहे सात राहत शिविरों में 12,479 लोग ठहराये गये हैं. बाढ़ से संबंधित तमाम अपटेडों के लिए बने रहे हमारे साथ….

विज्ञापन

बिहार में मॉनसून में फिर आयी तेजी, प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी होगी भारी बारिश

करीब एक हफ्ते से बिहार में चल रही मॉनसून में सुस्ती बंगाल की खाड़ी से बिहार की तरफ आयी नमी युक्त हवाओं ने तोड़ दी. मॉनसून गुरुवार को झमाझम बरसा. छह से अधिक स्थानों पर 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गयी. बारिश का ऐसा दौर 16 अगस्त तक जारी रहेगा. बारिश से खासतौर पर दक्षिण-पूर्व बिहार के इलाके में अत्याधिक बारिश के आसार हैं. हालांकि, उत्तरी बिहार में बरसात की रफ्तार अभी थमने वाली नहीं दिख रही है. मध्य बिहार में मध्य बारिश की संभावना बनी हुई है.प्रदेश में ठनके की आशंका का अलर्ट भी जारी किया गया है. बंगाल की खाड़ी में बना कम दाब का केंद्र और झारखंड से गुजर रही ट्रफ लाइन मिलकर एक हो गये हैं. साथ में उत्तर बिहार में बनी ट्रफ लाइन ने उसे और ताकत दी है. इससे प्रदेश भर में कई स्थानों पर सोलह अगस्त तक भारी बारिश होती रहेगी. मौसम विज्ञानियों का आकलन है कि मॉनसून इसी तरह सक्रिय रहा तो अगस्त के अंतिम हफ्ते से पहले बारिश का आंकड़ा एक हजार मिलीमीटर तक पहुंच जायेगा. यह अपने आप में रिकार्ड होगा.

टूटने के कगार पर पहुंचे बांध की हुई मरम्मत

सारण जिले के दरियापुर प्रखंड क्षेत्र की मनपुरा पंचायत स्थित मठककड़ा गांव को जोड़नेवाली बांध पर बाढ़ के पानी का दबाव बढ़ने तथा टूटने के कगार पर पहुंचने के दौरान सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने सांसद राजीव प्रताप रुडी के निर्देश पर बांध का मरम्मती कराने में अहम भूमिका निभायी. मठककड़ा गांव के चारों तरफ बाढ़ का पानी भर जाने के कारण तथा गांव को जोड़नेवाली मुख्य बांध पर लगातार बढ़ रहे दबाव और टूटने की स्थिति को देखते हुए गांव के ही मुकेश गिरि, ददन गिरि, तारकेश्वर साह और बबन गिरि ने इस विकट समस्या को भाजपा कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह से बताया. जानकारी मिलते ही राकेश कुमार सिंह ने लोगों की समस्या को स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी से अवगत कराया. रुडी ने तुरंत जल संसाधन मंत्री संजय झा और प्रशासन से बात कर बांध मरम्मत कराने का काम किया. बांध की मरम्मत होने से गांव की आधी आबादी को बाढ़ के भयावह परिणाम से कुछ हद तक मुक्ति मिल गयी है.

दो जिलों में अलर्ट जारी

पटना : मौसम विभाग ने दो जिलों में अलर्ट जारी किया है. इनमें अरवल और औरंगाबाद शामिल है. विभाग की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार अगले तीन घंटों में इन दोनों जिलों में वर्षा और वज्रपात की आशंका है. लोगों को बादल छाने पर बिना कारण घर से नहीं निकलने की सलाह दी गयी है.

बाढ़ के कारण ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव

समस्तीपुर : बाढ़ के कारण दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर आज भी परिचालन बंद है. रेलवे ने इस रूट से चलनेवाली ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है.

Bihar Flood Updates:  बिहार में मॉनसून में फिर आयी तेजी, प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी होगी भारी बारिश

चार जिलों में अलर्ट जारी

पटना : मौसम विभाग ने चार जिलों में अलर्ट जारी किया है. इनमें नालंदा , नवादा, गया और सारण शामिल है. विभाग की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार अगले तीन घंटों में इन जिलों में वर्षा और वज्रपात की आशंका है. लोगों को नदी में जाने और बादल छाने पर बिना कारण घर से नहीं निकलने की सलाह दी गयी है.

डीएम ने किया निरीक्षण

समस्तीपुर: जिलाधिकारी द्वारा सरायरंजन प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पंचायतों का निरीक्षण किया गया। बाढ़ प्रभावित पंचायतों का भ्रमण कर जिलाधिकारी के अध्यक्षता में निरीक्षण भवन, सरायरंजन में बैठक की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola